Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! अगर बॉडी में दिखे ये लक्षण तो हो सकती है गठिया की बीमारी

सावधान! अगर बॉडी में दिखे ये लक्षण तो हो सकती है गठिया की बीमारी

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Jan 16, 2018 12:08 pm IST, Updated : Jan 16, 2018 12:10 pm IST

ऑस्टियो आर्थराइटिस मतलब घुटने के जोड़ो में दर्द। अगर आप इस बीमारी को शुरुआत में इग्नोर कर देंगे तो आगे जाकर आपके लिए समस्या पैदा कर सकती है।

ऑस्टियो आर्थराइटिस
ऑस्टियो आर्थराइटिस

सर्जिकल उपचार के विकल्प
जब गठिया दर्द विकलांगता और दर्द का कारण बन जाये, तो आपका डॉक्टर सर्जरी की सिफारिश कर सकता है। जब भी आपको सर्जरी या शल्य चिकित्सा का परामर्श मिले, आपकी लिए खुद ये जाना जरुरी है की चिकित्सा के संभावित लाभ बड़े हैं या खतरे? परन्तु ये तभी हो सकता है, जब आप पूरी जानकारी ले कर अपने डॉक्टर से बिना किसी झिझक से सलाह मशविरा करें। कई बार शल्य चिकित्सा सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है, परन्तु कभी कभार नहीं भी। आपके लिए ये जाना जरुरी है की डॉक्टरों के लिए भी कई बार ये निर्णय करना आसान नहीं होता की सर्जरी आपके लिए सर्वोतम विकल्प है या नहीं। ऐसा क्यों है, इस बारे में हम बाद में चर्चा करेंगे, परन्तु अभी आप ये जानिए की घुटने की सर्जरी भी कई प्रकार की हो सकती है।

Arthroscopy (आर्थोस्कोपी)
आर्थोस्कोपी के दौरान डॉक्टर छोटे चीरों का उपयोग करके कुछ उपकरण घुटने के जोड़ की तरफ डालते हैं। ये उपकरण ये देखने के लिए डाले जाते हैं की आपके घुटने में रोग के कारण कितना नुक्सान हुआ है। यही देखते समय डॉक्टर कुछ छोटे मोटे सुधार भी कर सकता है, जैसे की अगर हड्डी से कोई नुकीला भाग निकला हुआ हो, तो उसे काट कर सपाट बनाना। ऐसा करने से थोड़े समय के लिए रोगी को दर्द से रहत मिल सकती है, मगर यह कोई स्थायी उपचार नहीं है।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement