1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. डायबिटीज को करना है कंट्रोल तो रोजाना सुबह बासी रोटी का इस तरह से करें इस्तेमाल

डायबिटीज को करना है कंट्रोल तो रोजाना सुबह बासी रोटी का इस तरह से करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2018 12:34 pm IST,  Updated : May 18, 2018 12:34 pm IST

बासी खाना को लेकर अक्सर एक बात कही जाती है कि इसे खाने से हेल्थ खराब हो जाता है। दिमाग पर गहरा असर पड़ता है। तो कई बार तो रात के खाने को खाने को इसलिए फेक दिया जाता क्योंकि इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन आज हम आपको बासी खाने से जुड़े ऐसी रोचक बाते बताने जा रहे हैं।

डायबिटीज- India TV Hindi
डायबिटीज

हेल्थ डेस्क: बासी खाना को लेकर अक्सर एक बात कही जाती है कि इसे खाने से हेल्थ खराब हो जाता है। दिमाग पर गहरा असर पड़ता है। तो कई बार तो रात के खाने को खाने को इसलिए फेक दिया जाता क्योंकि इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन आज हम आपको बासी खाने से जुड़े ऐसी रोचक बाते बताने जा रहे हैं।

जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। खासकर बासी रोटी। रोटी में अत्यधिक मात्रा में फाइबर होता है। जिससे भोजन पचने में काफी मदद मिलती है। अगर आप हर रोज दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करेंगे तो आपकी कई समस्याएं ठीक हो सकती है। आइए जानते हैं इससे क्या-क्या फायदें होते होते हैं।

बासी रोटी
बासी रोटी

डायबिटीज

शुगर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बासी रोटी काफी कारगर होती है। इसके लिए हर रोज फीके दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करें। ऐसा करने से व्यक्ति का शुगर कंट्रोल रहता है। 

ब्लड प्रेशर
ठंडे दूध में बासी रोटी 10 मिनट तक भिगोकर रख दें। दूध में भिगी हुई इस रोटी को सुबह नाश्ते में खाएं। अपनी पसंद के अनुसार दूध वाली इस रोटी में आप चीनी भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति की हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है। इसके अलावा ऐसा करने से गर्मियों में शरीर का तापमान भी सही बना रहता है।  

तनाव दूर
पेट खराब रहने की वजह से अगर अक्सर आपको तनाव रहता है तो दूध के साथ बासी रोटी खाएं। ऐसा करने से पेट से जुड़ी समस्या ठीक हो जाती हैं और आपको तनाव भी नहीं होता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल