1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. यह महिला दो साल जिस दर्द से परेशान थी उसकी सच्चाई जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे

यह महिला दो साल जिस दर्द से परेशान थी उसकी सच्चाई जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 03, 2018 11:51 am IST,  Updated : Feb 03, 2018 11:51 am IST

एक वृद्ध महिला दो साल से पेट का दर्द का झेल रही थी। महिला को लगता था कि ये दर्द ऐसी ही मामूली है लेकिन जब इस दर्द के पीछे का कारण पता चला था वह मौजूद लोग सभी लोग हैरान हो गए।

old age- India TV Hindi
old age

नई दिल्ली: एक वृद्ध महिला दो साल से पेट का दर्द का झेल रही थी। महिला को लगता था कि ये दर्द ऐसी ही मामूली है लेकिन जब इस दर्द के पीछे का कारण पता चला था वह मौजूद लोग सभी लोग हैरान हो गए।

60 साल की एक महिला पिछले दो साल से पेट में असहनीय दर्द से परेशान थी। दर्द ऐसा कि जमीन पर लोटने लगे। जब दर्द सहन करना मुश्किल हो गया तो डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने यहां सोनोग्राफी करवाने की सलाह दी। जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने जो बताया उसे सुन महिला और परिजनों के होश उड़ गए।

महिला के पेट में करीब तीन किलो की बड़ी गठान थी। झाबुआ जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरुवार को सर्जरी कर गठान को बाहर निकाला।मिली जानकारी अनुसार पीथमपुर निवासी बड्डी पति केगला को पिछले दो सालों से पेट में रह रहकर तेज दर्द होता था। 

हिंदी पॉर्टल दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 17 जनवरी को दर्द असहनीय हो गया तो वह झाबुआ जिला अस्पताल जांच कराने पहुंची। यहां सर्जन डॉ. बीएस बघेल ने सोनोग्राफी कराने को कहा। जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने पाया कि महिला के गर्भाशय में एक बड़ी गठान है। यह बात जब उन्होंने महिला और परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए।

कैंसर
कैंसर

डॉक्टर ने कहा कि बिना ऑपरेशन इसका कोई अन्य इलाज नहीं है। इसके बाद परिजनों ने उन्हें ऑपरेशन करने की बात कही।परिजन गुरुवार को महिला को ऑपरेशन के लिए लेकर पहुंचे। यहां सर्जन डॉ. बघेल व ऐनेस्थेटिक डॉ एसएस चौहान ने टीम के साथ ऑपरेशन शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे ऑपरेशन चलने के बाद डॉक्टरों ने महिला के शरीर से 2.9 किलोग्राम वजनी गठान निकाली। डॉक्टरों ने बताया कि महिला का हालत ठीक है। कुछ दिन के आराम के बाद वह घर जा सकती है।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल