1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों की जीवनसाथी से हो सकती है अनबन, मां लक्ष्मी को चढ़ाएं सफेद फूल

12 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों की जीवनसाथी से हो सकती है अनबन, मां लक्ष्मी को चढ़ाएं सफेद फूल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 11, 2018 04:28 pm IST,  Updated : Aug 12, 2018 12:10 am IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है, जो कि आज दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

rashifal 2018- India TV Hindi
rashifal 2018

धर्म डेस्क: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है, जो कि आज दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस योग में भी कोई कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अतः पुष्य नक्षत्र और सिद्धि योग का यह मिलन अत्यंत शुभ है।

मेष राशि - आज आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा । इस राशि के जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें किसी कंपनी से ऑफर मिल सकता है ।  जीवनसाथी के साथ मिलकर धार्मिक काम में सहयोग दे सकते हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा । कपड़े के व्यापारियों को धन लाभ होगा । घर से निकलते समय पानी पीकर जाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी । 

वृष राशि - लोगों को आज आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। । जिन लोगों का इलेक्ट्रॉनिक्स का बिजनेस है, उन्हें अधिक मुनाफा होगा । खिलाड़ियों के लिए दिन शानदार रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा । बच्चों से भी सहयोग मिलेगा। आज आपके घर कोई रिलेटिव आ सकते हैं, आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे। माँ दुर्गा के मंदिर में फूल चढ़ाएं, आपको सुख की प्राप्ति जरूर होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल