1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 सितंबर राशिफल: इन राशि वाले लोगों के काम में आ सकती है रुकावट, करें ये उपाय

15 सितंबर राशिफल: इन राशि वाले लोगों के काम में आ सकती है रुकावट, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 14, 2018 03:40 pm IST,  Updated : Sep 14, 2018 03:41 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज जैनियों के पंचमी पक्ष का सम्वत्सरी पर्व है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज गणेश उत्सव का तृतीय दिन है।

rashifal 2018- India TV Hindi
rashifal 2018

धर्म डेस्क: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज जैनियों के पंचमी पक्ष का सम्वत्सरी पर्व है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज गणेश उत्सव का तृतीय दिन है।

शनिवार होने के साथ-साथ आज स्वाति नक्षत्र में अतिगंड योग लग रहा है। जो कि बिजनेस, नौकरी और धन पर असर डालेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसे जाएगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा । इस राशि के बिजनेसमैन को कंपनी से रिलेटेड किसी जरुरी मिटिंग में जाना पड़ सकता है । पहले किये गये प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकता है । छात्रों के लिये आज का दिन बेहतरीन है । कॉलेज में किसी काम को करने के लिए टीचर का पूरा सहयोग मिल सकता है । लवमेट एक दूसरे को कोई अच्छा-सा उपहार दे सकते हैं, रिश्तों में मधुरता आएगी। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा ।

वृष राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा । कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे । कुछ अच्छे अवसर भी आपको मिलेंगे, जिसका आप पूरा

फायदा उठायेंगे । आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा । परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बीताएंगे । कोई दोस्त आपसे किसी काम में मदद ले सकता है । इस राशि के छात्रों को आज मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा । आप खुद को तंदरूस्त महसूस करेंगे । ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार
जाप करें, आपके काम बनते नजर आयेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल