1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 सितंबर राशिफल: इन राशि वाले लोगों के काम में आ सकती है रुकावट, करें ये उपाय

15 सितंबर राशिफल: इन राशि वाले लोगों के काम में आ सकती है रुकावट, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 14, 2018 03:40 pm IST,  Updated : Sep 14, 2018 03:41 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज जैनियों के पंचमी पक्ष का सम्वत्सरी पर्व है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज गणेश उत्सव का तृतीय दिन है।

rashifal 2018
rashifal 2018

मिथुन राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । किसी जरुरी काम में सफलता मिल सकती है । दोस्त मदद के लिये तैयार रहेंगे । आपको कुछ अच्छे और नए अनुभव मिल सकते हैं । घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । पहले शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे हो सकते हैं । लवमेट के साथ आपका दिन अच्छे से बीतेगा। मंदिर में रुई का दान करें, आपके घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा । 

कर्क राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । ऑफिस में किसी काम को करने में थोड़ी रूकावट आ सकती है । जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा । आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा । साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद हो सकता है । भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है । स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है । गायत्री मंत्र का जाप करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा ।

rashifal 2018
rashifal 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । किसी जरूरी काम को पूरा करने में माता का सहयोग मिल सकता है । परिवार वालों के साथ कहीं आसपास टूर का प्लान बन सकता है । व्यापार के सिलसिले में लोगों से मुलाकात होगी। खास कामों में कुछ रुकावट आ सकती है । काम पूरा करने के लिये थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है । दिन भर की व्यस्तता के कारण शाम को थकान हो सकती है । घर से निकलने से पहले माता का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनेंगे । 

कन्या राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । सभी कामों में सफलता मिलेगी । रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी । पैसों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी । परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे । किसी अनुभवी की सलाह से जरुरी काम पूरा होगा । आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा। ऑफिस में भी आज सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे । शिवलिंग पर कच्चा नारियल अर्पित करें, आपके रिश्ते मजबूत होंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल