1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 सितंबर राशिफल: इन राशि वाले लोगों के काम में आ सकती है रुकावट, करें ये उपाय

15 सितंबर राशिफल: इन राशि वाले लोगों के काम में आ सकती है रुकावट, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 14, 2018 03:40 pm IST,  Updated : Sep 14, 2018 03:41 pm IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज जैनियों के पंचमी पक्ष का सम्वत्सरी पर्व है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज गणेश उत्सव का तृतीय दिन है।

rashifal 2018
rashifal 2018

तुला राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । ऑफिस में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है । बेहतर होगा कि आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें । कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है । कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से बाहर रहेगा । आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी । सावधानी से काम करना बेहतर होगा । मंदिर में मिश्री का दान करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी ।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आपको कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे । ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा। एकस्ट्रा इनकम के नए जरिये भी मिलेंगे। दूसरे लोग आज अपनी परेशानियां आपके सामने रखेंगे, जिसे आप आसानी से सुलझा देंगे। मंदिर में किसी फल का दान करें, आपके जीवन में किसी प्रकार की समस्या नहीं आयेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल