1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 अगस्त राशिफल: इन राशि वालों को गुस्से पर करना होगा कंट्रोल, नहीं तो पड़ सकते हैं मुसीबत में

26 अगस्त राशिफल: इन राशि वालों को गुस्से पर करना होगा कंट्रोल, नहीं तो पड़ सकते हैं मुसीबत में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 25, 2018 04:45 pm IST,  Updated : Aug 25, 2018 04:48 pm IST

आज रविवार के दिन सर्वार्थसिद्ध योग लग रहे है। जिससे हर राशि के जातकों के सभी काम बनेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 2018- India TV Hindi
राशिफल 2018

नई दिल्ली: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, लेकिन चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 03 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा लग जायेगी, जो कि कल शाम 05 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही आज रविवार के दिन सर्वार्थसिद्ध योग लग रहे है। जिससे हर राशि के जातकों के सभी काम बनेंगे।

सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:40 से 09:49 तक रहेगा। जिससे हर काम में आपको सफलता मिलेगा। बिगड़ने वाले काम बनेगा। अगर कोई काम बहुत दिनों से पड़ा हुआ है तो वह आज होगा। आज बिजनेस, नौकरी आदि में भी लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । आज आपके ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं । आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं । आज बिजनेस में बढ़ोतरी के लिये नए मौके मिल सकते हैं। आज कुछ मामलों में किसी अनुभवी से सलाह-मशविरा लेकर ही फैसला लें, अच्छा रहेगा । हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपका दिन ख़ुशी भरा बीतेगा।

वृष राशि - आज आपका दिन खास रहने वाला है ।  आपके रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जायेंगे । इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज किसी बड़ी पार्टी में मनचाहा पद मिल सकता है । दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा । ब्राह्मण को भोजन करायें, घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल