1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 अगस्त राशिफल: इन राशि वालों को गुस्से पर करना होगा कंट्रोल, नहीं तो पड़ सकते हैं मुसीबत में

26 अगस्त राशिफल: इन राशि वालों को गुस्से पर करना होगा कंट्रोल, नहीं तो पड़ सकते हैं मुसीबत में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 25, 2018 04:45 pm IST,  Updated : Aug 25, 2018 04:48 pm IST

आज रविवार के दिन सर्वार्थसिद्ध योग लग रहे है। जिससे हर राशि के जातकों के सभी काम बनेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा ।  अपने परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने के लिये दिन अच्छा है।  पैसों को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। आपका मन काम में कम लगेगा। आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है ।  घर से निकलने से पहले थोड़ा-सा दही खाकर निकलें, आपका दिन अच्छा गुजरेगा । 

कन्या राशि - आज आपको तक़दीर का पूरा साथ मिलेगा । आज  कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं । अगर आप अपनी सोच को सकारात्मक रखेंगे, तो जल्द ही इसका बेहतर परिणाम हासिल होगा । आज अपनी इच्छाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा ।  आपके मन में किसी बात को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी ।  शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल