1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 जनवरी 2018: मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

राशिफल 17 जनवरी 2018: मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2018 07:25 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 07:25 pm IST

आज माघ कृष्ण पक्ष का आखिरी दिन है। आज अमावस्या तिथि की वृद्धि सुबह 07:47 तक होने से माघ शुक्ल पक्ष की शुरुआत भी आज ही से है। साथ ही आज सुबह 05:12 पर मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है और 7 मार्च की शाम 06:28 तक यहीं पर रहेगा। जानिए आपना राशिफल..

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज माघ कृष्ण पक्ष का आखिरी दिन है। आज अमावस्या तिथि की वृद्धि सुबह 07:47 तक होने से माघ शुक्ल पक्ष की शुरुआत भी आज ही से है। साथ ही आज सुबह 05:12 पर मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है और 7 मार्च की शाम 06:28 तक यहीं पर रहेगा। आपको बता दूं मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। मंगल की शुभ स्थिति में व्यक्ति शक्तिशाली और साहसी बनता है। मंगल सही मार्ग पर चलने वाला और सच्चाई का साथ देने वाला ग्रह है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। परिवार के साथ विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर आएगा। इस राशि के राजनीति शास्त्र के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे। पक्षियों को दाना डालने से लाभ होगा।

वृष राशि
आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा। आज आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके घर करीबी रिश्तेदार आ सकते है। शाम को घर पर स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। लवमेट के साथ बाहर घूमने जाएंगे। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज ट्रांसफर ऐसी जगह होगा, जहां से अप-डाउन करना आसान होगा। आज आपके व्यापार में दो गुना फायदा होने के चांस बन रहे हैं। सुबह के समय सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल