1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 23 जनवरी 2018: बन रहा है रवि योग और रेवती नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

राशिफल 23 जनवरी 2018: बन रहा है रवि योग और रेवती नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 22, 2018 10:45 pm IST,  Updated : Jan 22, 2018 10:45 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज सुबह 08:08 पर सारे काम बनाने वाला रवि योग भी शुरू होगा, जो कि कल सुबह 08:34 तक रहेगा। साथ ही आज रेवती नक्षत्र है और रेवती नक्षत्र की राशि मीन है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा होगा आपका दिन।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज सुबह 08:08 पर सारे काम बनाने वाला रवि योग भी शुरू होगा, जो कि कल सुबह 08:34 तक रहेगा। साथ ही आज रेवती नक्षत्र है और रेवती नक्षत्र की राशि मीन है। जबकि इस नक्षत्र का स्वामी मंगल है। रेवती नक्षत्र के दौरान विद्या का आरंभ, गृह प्रवेश, विवाह, देव प्रतिष्ठा इत्यादि कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज दिन की शुरूआत अच्छी होगी। छात्रों को आज कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। जिससे करियर में बदलाव आयेगा। अगर आप नया वाहन खरीदने चाह रहे हैं तो उसकी प्लानिंग के लिए आज का दिन शुभ है। इस राशि की महिलाओं के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये ऑफर मिल सकता है। नियमित खान-पान पर ध्यान देनने की आवश्यकता है। जरुरतमंद को भोजन कराएं।

वृष राशि
आज का दिन उत्साह भरा होगा। इस राशि के लोगों को अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने लेकर जा सकते हैं। आज हो सके तो आप नये कामों की शुरूआत कर दें। आज ऑफीस में आपको कामों के प्रति अपने मत रखने में दिक्कतें आयेंगी, बेहतर यही होगा की आज आप अपनी राय देने से बचें। किसी कार्यों को करने से पहले सफेद वस्त्र को दान करें  लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल