धर्म डेस्क: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, रविवार का दिन और मृगशीरा नक्षत्र है। लेकिन मृगशीरा नक्षत्र आज सुबह 09:53 तक रहेगा। उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जायेगा। इस नक्षत्र में हर काम में सफलता मिलेगी तो कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। आर्द्रा नक्षत्र का स्वामी राहु है। इस दिन राहु संबंधी उपाय करना हर राशि के लिए शुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
Related Stories
मेष राशि
आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, ये खुशी आपकी जॉब लगने की भी हो सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा । ऑफिस में बॉस से शाबाशी मिल सकती है, आपकी सैलरी बढ़ने के भी चांसेज है। साहित्य से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है । कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं । दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, एक-दूसरे के साथ समय बिताएं । दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है । यह सफ़र यादगार होने के साथ मज़ेदार भी रहेगा । गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
वृष राशि
आज का दिन पॉजिटिव रहेगा, आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो जाएगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी । लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत हासिल होगी। छात्रों को करियर के नए अवसर मिलेंगे। अगर आप कहीं घूमने के लिये जा रहे हैं तो अपने साथ खान-पान की सामग्री अच्छी तरह से रख लें । लवमेट से मनमुटाव हो सकता है, सोच-समझकर बात करें। महाकाली की उपासना करें।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में