1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 29 मई 2018: मंगलवार का दिन इन राशियों को देगा बिजनेस और नौकरी में लाभ, लेकिन रहें सतर्क

राशिफल 29 मई 2018: मंगलवार का दिन इन राशियों को देगा बिजनेस और नौकरी में लाभ, लेकिन रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2018 05:02 pm IST,  Updated : May 28, 2018 06:34 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। हर माह के कृष्ण पक्ष के अंत में अमावस्या और शुक्ल पक्ष के अंत में पूर्णिमा मनायी जाती है। इस बार मलमास होने के कारण पूर्णिमा का प्रभाव और अधिक बढ़ गया है। 3 साल बाद मलमास आता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि: आज का दिन मालामाल कर देने वाला है।  खुद को आर्थिक तौर पर मजबूतकरने की कोशिश करेंगे और सफल रहेंगे, साथ ही खुद को आर्थिक परेशानी से बचाने की व्यवस्था भी कर के चलेंगे। पैसे कमाने के नए तरीके आपके दिमाग में आते रहेंगे। नई योजनाएं फायदेमंद रहेंगी।

आज आपके सामने ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन आपके दाम्पत्य संबंध को मजबूत करेगा। आज घर पर किसी दूर के रिश्तेदार आने की सम्भावना बन रही है। सुबह तुलसी के पौधे में जल चढ़ायें पारिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा ।

मीन राशि: आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आज पारीवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मार्केट में खरीदारी करनी पड़ सकती है। इस राशि के जो लोग ठेकेदार हैं। उन्हें आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। टूर एंड ट्रेवेल्स से जुड़े लोगों की किस्मत आज उनके साथ रहेगी। धनलाभ के योग बन रहे हैं।

मीठा बोलकर आप किसी से भी काम पूरे करवा लेंगे। आपकी कार्य क्षमता भविष्य में भी फायदा दिलाएगी । इस राशि जो लोग आईटी डिपॉर्टमेंट से जुड़े हैं वो आज भरोसेमंद लोगों से बात करें और अपनी प्रॉब्लम भी शेयर करें सोल्यूशन जरूर निकलेगा। गणेश जी को लड्डू का भोग लगायें खुशियों का आगमन होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल