1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 मई 2021: वृष राशि के जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, वहीं इस राशि के लोग वाद-विवाद से बचें

राशिफल 20 मई 2021: वृष राशि के जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, वहीं इस राशि के लोग वाद-विवाद से बचें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2021 07:40 pm IST,  Updated : May 20, 2021 09:05 am IST

राशिफल 20 मई 2021: मेष, कर्क,धनु और मकर राशि वाले लोगों पर आर्थिक लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अन्य राशियों को कोई भी काम शुरू करने से पहले एक बार विचार कर लेना चाहिए।

राशिफल 20 मई 2021: वृष राशि के जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, वहीं इस राशि के लोग वाद-वि- India TV Hindi
राशिफल 20 मई 2021: वृष राशि के जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, वहीं इस राशि के लोग वाद-विवाद से बचें Image Source : INDIA TV

गुरुवार का दिन मेष, कर्क,धनु और मकर राशि वाले लोगों पर आर्थिक लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अन्य राशियों को कोई भी काम शुरू करने से पहले एक बार विचार कर लेना चाहिए। इसके साथ ही कर्क राशि के कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज सम्मान मिलने का योग बन रहा हैं और उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं इनका दोस्तों की मदद से रूका हुआ काम पूरा होगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि 

आज अपने व्यवहार में आपको थोड़ा परिवर्तन करने कि जरूरत है| बदलाव के बाद आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। इस राशि के लोगों को बिजनेस के काम से दूसरे राज्यों में जरूरी काम के लिए जाना पड़ सकता है। आज आप किसी नए काम को शुरू करना चाह रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लेकर शुरू करें। इसका फायदा आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। लवमेट आज अपने पार्टनर के स्वाथ्य का ख्याल रखे।

चाणक्य नीति: जन्म देने वाली के अलावा हर व्यक्ति के जीवन में होती हैं ये 5 मां, हमेशा करें इनका सम्मान

वृष राशि 

आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करें तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आज तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगा। साथ ही पैसे कमाने की नयी योजनाएं बनाएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें कोई नयी जॉब का ऑफर मिल सकता हैं। लवमेट के लिए का दिन काफी बढ़िया रहेगा। 

राशिफल 20 मई 2021: वृष राशि के जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, वहीं इस राशि के लोग वाद-वि
Image Source : INDIA TVराशिफल 20 मई 2021: वृष राशि के जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, वहीं इस राशि के लोग वाद-विवाद से बचें

मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज दाम्पत्य सम्बन्धों को बेहतर करने की कोशिश करें। साथ ही माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस राशि के लोगों का आज  ट्रांसफर हो सकता है। बेहतर होगा आप इसे स्वीकार कर लें, क्योंकि आगे इससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा ज्यादा मजबूत होगा। अगर आप आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। हो सकता है आपका प्रमोशन भी हो जाये। 

कर्क राशि
आज व्यापार में धन निवेश करें तो उन्हें लाभ प्राप्त होगा। जिससे आर्थिक पक्ष पहले से काफी अच्छा रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आज बेवजह किसी बातों में दखल न दें। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। साथ ही कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज सम्मान मिलने का योग बन रहा हैं और उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगर आप किसी जगह निवेश करना चाह रहे हैं तो अच्छी तरह सोच-विचार कर करें। 

Chanakya Niti: शत्रु छिपकर कर रहा हो लगातार हमला तो आचार्य चाणक्य से जानिए कैसे करें मुकाबला

राशिफल 20 मई 2021: वृष राशि के जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, वहीं इस राशि के लोग वाद-वि
Image Source : INDIA TVराशिफल 20 मई 2021: वृष राशि के जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, वहीं इस राशि के लोग वाद-विवाद से बचें

सिंह राशि 
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि संभव है। पूरा दिन खुशनुमा बना रहेगा। साथ ही संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना हैं। पढाई की प्रति उनकी गम्भीरता और बढ़ेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा। इस राशि के लोग अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है तो आज का दिन शुभ हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये कॉल आ सकती है। 

कन्या राशि
आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करने की करें।  सफलता जरूर हासिल होगी। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होने की संभावना है। अपने साथी स के साथ ज्यादा समय बितायेंगे। साहित्य और तकनीकी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।  बच्चों को आज किसी नयें प्रोजेकट पर काम करने का मोका मिलेगा। जिससे उन्हें उसमें कुछ नया सिखने को भी मिलेगा। 

राशिफल 20 मई 2021: वृष राशि के जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, वहीं इस राशि के लोग वाद-वि
Image Source : INDIA TVराशिफल 20 मई 2021: वृष राशि के जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, वहीं इस राशि के लोग वाद-विवाद से बचें

तुला राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। इस राशि के  उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के बराबर परिणाम हासिल होगा। घर में बड़े भाई की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। अगर आज नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ मुहूर्त जरूर जांच ले अच्छा रहेगा।  आज शाम को परिवारवालों के साथ ज्यादा समय बितेगा, जिससे घर का महौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक राशि 
आज धनवर्षा करने वाला है। साथ ही नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है। मित्रों के सहयोग से रूके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। शाम तक घर का महौल खुशनुमा बन जायेगा। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं आज एक दूसरे को खुश रखने के लिए गिफ्ट का आदान-प्रदान कर सकते हैं। जो लोग प्रापर्टी डिलर का काम कर रहे हैं उनके लिये आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी पुरानी प्रापर्टी की बिक्री से धनलाभ होगा। मेडिटेशन करने से आपके अंदर नई ऊर्जा का प्रवाह होगा।

राशिफल 20 मई 2021: वृष राशि के जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, वहीं इस राशि के लोग वाद-वि
Image Source : INDIA TVराशिफल 20 मई 2021: वृष राशि के जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, वहीं इस राशि के लोग वाद-विवाद से बचें

धनु राशि 
आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। आज आपका अधिक समय बच्चों के साथ बितेगा। साथ ही रात को अच्छे डिनर  का अनुभव होगा। इस राशि के जो लोग अपना व्यापार विदेश में शुरू करना चाहते है तो थोडा रूक जायें। आज आप कार खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं, शुभ समय देखकर खरीदें। आज आपके व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएँ बन रही हैं। स्वास्थ्य में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचे, इससे आपको बेहतर महसूस होगा।
 
मकर राशि 
छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। कई दिनों से मैथ्स में आ रही प्रॉब्लम आज सॉल्व हो जायेगी। खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे। इस राशि के जो मीडिया से जुड़े हुए हैं आज उन्हें काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। आज जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बहस की सम्भावना बन रही है, हो सके तो अपने गुस्से पर काबू पायें रखें। बेहतर होगा घर के बाहर भी वाद-विवाद से दूर रहें।  आज अपना  काम खुद करें, किसी और पर ना टाले।

राशिफल 20 मई 2021: वृष राशि के जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, वहीं इस राशि के लोग वाद-वि
Image Source : INDIA TVराशिफल 20 मई 2021: वृष राशि के जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, वहीं इस राशि के लोग वाद-विवाद से बचें

कुंभ राशि 
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप स्वतंत्रता से काम करने के बारे में विचार करेंगे तो फायदा हो सकता है। ऑफिस में कुछ चीजें तय समय से देरी में पूरी होंगी। शॉर्टकट अपनाने से बचें वरना बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपकी किसी पुराने केस में जीत हासिल होगी। साथ ही नए केस मिलने की संभावना हैं। बच्चे आज अपनी माता का घर के काम में सहायता करेंगे जिससे आपकी माता आपसे खुश रहेंगें।  

मीन राशि
आज आपका धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में जाने का योग बन सकता है। इस राशि के जो लगो लोहे का बिजनेस का कारोबार कर रहे हैं उन्हें उम्मीद से कम लाभ होगा। जो छात्र फाइन आर्ट्स से जुड़ें है आज उन्हें क्लास टीचर से वाहवाही मिलेगी। इस राशि के लवमेट को आज थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत  हैं वरना छोटी सी बात विवाद का कारण बन सकती है वाणी पर भी सयंम बनायें रखना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल