1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में बनाकर खाएं स्प्राउट्स कटलेट, बहुत कम तेल में भी बनेंगे एकदम क्रिस्पी, जानिए फटाफट बनने वाली रेसिपी

नाश्ते में बनाकर खाएं स्प्राउट्स कटलेट, बहुत कम तेल में भी बनेंगे एकदम क्रिस्पी, जानिए फटाफट बनने वाली रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 30, 2025 10:28 am IST,  Updated : Jan 30, 2025 10:28 am IST

Sprouts Cutlet Recipe: नाश्ते में हेल्दी खाना है तो आप स्प्राउट्स कटलेट बनाकर खा सकते हैं। इस रेसिपी से बहुत कम ऑयल में स्प्राउट्स कटलेट तैयार किए जा सकते हैं। ये नाश्ता वजन घटाने में भी असरदार है।

मूंगदाल कटलेट रेसिपी- India TV Hindi
मूंगदाल कटलेट रेसिपी Image Source : FREEPIK

नाश्ते में स्प्राउट्स खाना हेल्दी ऑप्शन है। स्प्राउट्स में भरपूर प्रोटीन, विटामिन और फाइबर होता है। ये तीनों चीजें वजन घटाने में मददगार साबित होती हैं। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता करने के बाद घंटों भूख नहीं लगती है। हालांकि रोजाना नाश्ते में स्प्राउट्स खाने से बोरियत आने लगती है। इसके लिए आप स्प्राउट्स कटलेट बनाकर खा सकते हैं। स्प्राउट्स कटलेट खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। इन्हें बहुत कम ऑयल में एकदम क्रिस्पी बनाकर तैयार किया जा सकता है। स्प्राउट्स कटलेट को स्नैक्स में भी शामिल किया जा सकता है। आइये जानते हैं स्प्राउट्स कटलेट बनाने की आसान रेसिपी क्या है और इसे कैसे तैयार किया जाता है। 

स्प्राउट्स कटलेट रेसिपी

पहला स्टेप- स्प्राउट्स कटलेट बनाने के लिए आपको करीब 2-3 उबले आलू लेने हैं। आलू को छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें करीब 200 ग्राम मौंठ दाल और मूंगदाल के उबले हुए स्प्राउट्स मिला दें।

दूसरा स्टेप- इसमें 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच किचन किंग मसाला, 1 चम्मच मिक्स हर्ब्स, 1 चम्मच पिसी लाल मिर्च का पाउडर डालकर सारे मसालों को आलू और स्प्राउट्स के डो में मिक्स कर लें।

तीसरा स्टेप- अब तैयार डो से आप अपनी पसंद की शेप के कटलेट बनाकर रख लें। अब एकदम पतली वाली सेवई लें और उन्हें हल्का क्रश करते हुए प्लेट में निकाल लें। कटलेट के ऊपर सेवई को हल्का चिपका लें और हाथ से दबाते हुए सेट कर लें।

चौथा स्टेप- एक नॉन स्टिक पैन लें और उसमें 2 चम्मच तेल फ्राई करने के लिए डालें। अब पूरे पैन पर कटलेट सेट करके रख दें। मीडियम फ्लेम पर कटलेट को एक तरफ से सेंक लें। किसी स्पून की मदद से कटलेट को आराम से पलट दें और दूसरी तरफ से भी ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। 

पांचवां स्टेप- सारे कटलेट इसी तरह से फ्राई कर लें और निकालकर किसी प्लेट में रखते जाएं। स्प्राउट्स कटलेट को हरी चटनी या सॉस के साथ खाएं। बोरिंग लगने वाले स्प्राउट्स का स्वाद एकदम टेस्टी लगेगा। ये रेसिपी वेट लॉस में भी मदद करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल