Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. नया साल 2020 दे रहा है फिर से बच्चा बनने का मौका, बनेंगे क्या?

नया साल 2020 दे रहा है फिर से बच्चा बनने का मौका, बनेंगे क्या?

Edited by: Vineeta Vashisth Published : Dec 28, 2019 01:42 pm IST, Updated : Dec 28, 2019 01:42 pm IST

बड़ों की जिंदगी से तंग आ गए हैं तो कुछ दिन फिर से बच्चा बनकर जी लीजिए। नए साल पर अपने बच्चों के साथ जी लीजिए बचपन रीमेक।

how to reboot your inner child in new year 20202- India TV Hindi
बचपन भूल गए हैं ? new year 2020 में बनाइए 'बचपन का रीमेक'

छूठ बोलते थे फिर भी कितने सच्चे थे हम, ये उन दिनों की बात है जब बच्चे थे हम...आप तो आप बड़े हो गए हैं..रोज घर से दफ्तर और दफ्तर से घर। यही रह गया है जिंदगी में। समय नहीं मिल पाता क्या करें। कितनी जिम्मेदारिया हैं, बताओ जरा। कोई समझता ही नहीं जज्बातों को, किससे कहें दुख अपना। अगर आप भी ऐसे ही  दौर से गुजर रहे हैं तो आपको बचपन के रीमेक की जरूरत है। जी हां, अनमने ढंग से वयस्क और अधेड़ बनते रहे हमारे समाज को भी नए साल पर बचपन को फिर से जीने की जरूरत है। तो कीजिए प्लानिंग औऱ नए साल पर बन जाइए बच्चा, फिर देखिए, बोरिंग जिंदगी कैसे रीवाइंड होकर नए नगमे सुनाती है।

अगर आप मां बाप हैं तो सबसे पहले अपने बच्चों से बचपन जीना सीख लें। इसके लिए दो काम करने होंगे. पहला उन्हें वक्त देना और दूसरा उनसे वक्त मांगना होगा। बच्चे जानते हैं कि आप बिजी हैं, उनकी अपनी दुनिया है, उसमें शामिल होने की कोशिश कीजिए। उन्हें समझिए, खेलिए, छोटे छोटे खेल, प्यारी बातें, कई बार बचपनें की बातें, फिर देखिए कैसे आपकी जिंदगी आपके इन मासूम फूलों की तरह मुस्कुराने लगेगी। 

इस नेक काम को करने के कारण आपके दो फायदे होंगे, आपकी बचपन लौट आएगा और बच्चों को अटेंशन मिलेगी जिसके वो हकदार हैं। उनके साथ चिड़ियाघर घूम कर आइए, कैरमबोर्ड में रानी के लिए लड़ाई, लूडो में गोट पीटने का सुख, पार्क में झूले पर पींगे बढ़ाना, स्कूल के मजेदार प्रोजेक्ट करना, कागज की कश्ती बनाना, कुनमुनी धूप में मस्ती करना, चोर सिपाही, पोशंपा, रस्सी कूद जाने कितने खेल हैं जो आपने बचपन में खेले हैं, उन्हें फिर से खेलिए। यकीन कीजिए जिदंगी की आपाधापी में जो मासूमियत आपके चेहरे से उड़ चुकी है वो लौट कर आ जाएगी।

नए साल के पहले महीने में रजाई में घुसकर बच्चों संग घर घर खेलिए...फरवरी में फ्लॉवर्स पार्क की सैर कीजिए...मार्च में पिचकारी वाली होली संग रंगिए पुतिए...मई जून की छुट्टियों में तपती छत पर पानी डालने के बाद अपनी अपनी दरियों पर लेट तारे गिनने का सकून, 15 अगस्त को राष्ट्र  गान के बाद मिलने वाले लड्डू, जन्माष्टमी पर कान्हा और राधा बनना, दीपावली पर अलग से छोटा सा मिट्टी का घर  बनाना...यूं तो हर माह में छिपा है बचपन का रीमेक...अगर चाहें तो लुत्फ उठा सकते हैं और शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंटरनेट के गुलाम हो रहे अपने बच्चों को भी बचपन जीना सिखा सकते हैं आप...जी हां आप बर्शते आप तय कर लें कि नए साल के रिजोल्यूशन में इस टास्क को जरूर शामिल करना है।

इन छोटे छोटे जतनों से जिंदगी में रंग भरेंगे, आपका सेंस ऑफ ह्यूमर बढ़ जाएगा...दोस्त हैरान होकर पूछेंगे - 'यार ये चल क्या रहा है' तो आप तपाक से बोल उठेंगे 'फॉग।' 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement