1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. क्यों दोपहर 3 बजे का समय सेक्स के लिये सबसे बेहतर है?

क्यों दोपहर 3 बजे का समय सेक्स के लिये सबसे बेहतर है?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 26, 2015 12:11 pm IST,  Updated : Dec 26, 2015 12:11 pm IST

सेक्स के लिये दोपहर तीन बजे का समय सबसे बेहतर माना जाता है लेकिन ये बात अलग है कि उस समय ज़्यादातर लोग ऑफ़िस में होते हैं। हार्मोन विशेषज्ञ एलिसा विटी के अनुसार ये वो

sex- India TV Hindi
sex

सेक्स के लिये दोपहर तीन बजे का समय सबसे बेहतर माना जाता है लेकिन ये बात अलग है कि उस समय ज़्यादातर लोग ऑफ़िस में होते हैं।

हार्मोन विशेषज्ञ एलिसा विटी के अनुसार ये वो समय होता है जब पुरुष और महिला की सेक्स की इच्छा बराबर की होती है। दोपहर को महिला का हार्मोन कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है जिससे वह अधिक ऊर्जावान हो जाती है। इसी समय पुरुष का भी एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ा रहता है जिसकी वजह से सेक्स के दौरान दोनों भावनात्मक रुप से एक दूसरे के और क़रीब आ जाते हैं।

डेली मेल के अनुसार एलिसा का कहना है कि दोपहर के समय सेक्स करने से सबसे ज़्यादा संतुष्टि मिलती है। इस समय जहां महिला को जहां पुरुष से भावनात्मक लगाव मिलता है वही सेक्स का परम आनंद भी प्राप्त होता है।

एलिसा के अनुसार सोते समय पुरुष के शरीर में टेस्टोस्टेरोन बनता है जो उत्तेजना के बेहद ज़रुरी हार्मोन होता है। इसका स्तर बहुत सुबह या कुछ देर बाद चरम पर पहुंच जाता है इसलिये ये समय सेक्स के लिये बेहतर होता है। इस समय सेक्स करने करने के लिये पहल करने की पुरुषों की ज़्यादा दिलचस्पी रहती है और वे बेहतर तरीके से सेक्स करते हैं।

लेकिन पुरुषों के लिये सेक्स करने का दोपहर का भी समय बोहतर होता है क्योंकि जहां उनका टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो जाता है वहीं एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ जाता है।

एलिस का ये भी कहना है कि अंडोत्सर्ग (ovulation) के दस दिन के बाद का समय सेक्स के लिये बहुत अच्छा होता है क्योंकि इस समय महिला का एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है जिससे सेक्स की तीव्र इच्छा पैदा होती है।

इसके पहले के शोध में कहा गया है कि सुबह सेक्स के लिये सबसे अच्छा समय होता है क्योंकि उस समय पुरुष और महिला एकदम तरोताज़ा रहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Sex