
धनुषकोटि,तमिलनाडु
भारत के तमिलनाडु राज्य के पूर्वी तट पर स्थित रामेश्वरम द्वीप के दक्षिणी भाग पर स्थित छोटा सा शहर है। जहां एक ओर धनुषकोटि धार्मिक स्थलों में सबसे पवित्र स्थान के रूप लोग जानते हैं वहीं दूसरी ओर इसे भूतिया स्थान के रूप में भी देखा जाता है। माना जाता है कि यहां पर प्रेत-आत्माओं को महसूस किया जा सकता है क्योकि 1964 में यहां भयंकर चक्रवात आया था जिसने धनुषकोटि की खूबसूरती को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया।