1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Bajaj Auto ने भारत में लॉन्‍च की 3-व्‍हीलर वाहनों की बीएस-6 कमर्शियल रेंज

Bajaj Auto ने भारत में लॉन्‍च की 3-व्‍हीलर वाहनों की बीएस-6 कमर्शियल रेंज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 16, 2020 03:15 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 03:15 pm IST

RE ब्रांड अब 236 सीसी इंजन में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ वैकल्पिक ईंधन (सीएनजी, एलपीजी और पेट्रोल) वाले 3 ईंधन विकल्प के साथ आते हैं।

Bajaj Auto launches India’s widest range of 3 wheeler BS6 Commercial Vehicles- India TV Hindi
Bajaj Auto launches India’s widest range of 3 wheeler BS6 Commercial Vehicles

नई दिल्‍ली। बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपने ब्रांड RE, मैक्सिमा और मैक्सिमा कार्गो के तहत कमर्शियल वाहनों की बीएस-6 रेंज लॉन्च की है। बजाज ऑटो ने RE, मैक्सिमा और मैक्सिमा कार्गो ब्रांडों के तहत 14 बीएस-6 अनुपालित उत्पाद लॉन्च किए हैं। अब यह बीएस-6 तकनीक में उपलब्ध कमर्शियल तिपहिया वाहनों की सबसे विस्तृत श्रृंखला बन गई है।

बजाज ऑटो ने अपनी जांची-परखी विश्वसनीयता और मूल्य को बरकरार रखते हुए समूची 3 व्हीलर रेंज के लिए बीएस-6 संस्करण में संक्रमण किया है। RE ब्रांड अब 236 सीसी इंजन में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ वैकल्पिक ईंधन (सीएनजी, एलपीजी और पेट्रोल) वाले 3 ईंधन विकल्प के साथ आते हैं। यह बीएस-6 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करते हुए बेहतर शक्ति और पिक-अप प्रदान करता है।

मैक्सिमा ब्रांड में उसी इंजन को बीएस-6 उत्सर्जन मानदंड पूरे करने के लिए पुनः कॉन्फिगर किया गया है तथा यह इंजन एकरूप शक्ति और पिक-अप प्रदान करना जारी रखेगा। आरई और मैक्सिमा ब्रांडों की डीजल रेंज पहले वाले 470सीसी डीजल इंजन के साथ ईजीआर एवं कैटेलिटिक कनवर्टर जैसी प्रणालियों के माध्यम से सख्त बीएस-6 मानदंडों पर खरी उतरती है।

अपनी श्रेणी की इन सर्वोत्तम पेशकशों के साथ-साथ कंपनी ने अपनी नि:शुल्क सेवा की रेंज को 3 पूर्ण नि:शुल्क सेवाओं तक बढ़ा दिया है, जिसमें लेबर, फिल्टर व तेल बदलना शामिल है। बजाज ऑटो की वित्‍त वर्ष 2019-20 के दौरान घरेलू बाजार में 58 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ समूची 3 व्हीलर श्रेणी में बाजार का लीडर बना हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा