1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सुजुकी मोटरसाइकिल ने लॉन्‍च किया V-Strom 650XT का नया संस्करण, कीमत है इसकी 7.46 लाख रुपए

सुजुकी मोटरसाइकिल ने लॉन्‍च किया V-Strom 650XT का नया संस्करण, कीमत है इसकी 7.46 लाख रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 28, 2019 04:34 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 04:34 pm IST

सुजुकी मोटर इंडिया के प्रबंध निदेश सतोषी उचिदा ने कहा कि वी-स्ट्रॉम 650एक्सटी के 2019 संस्करण में कुछ अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं और यह इसके आकर्षण को बढ़ाएंगे।

suzuki motorcycle- India TV Hindi
suzuki motorcycle Image Source : SUZUKI MOTORCYCLE

नई दिल्ली। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल वी-स्ट्रॉम 650एक्सटी एबीएस का 2019 संस्करण सोमवार को लॉन्‍च किया। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.46 लाख रुपए रखी गई है। 

कंपनी ने बयान में कहा कि वी-स्ट्रॉम 650एक्सटी में नए ग्राफिक्स के साथ अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 645सीसी का इंजन लगा है। 

सुजुकी मोटर इंडिया के प्रबंध निदेश सतोषी उचिदा ने कहा कि वी-स्ट्रॉम 650एक्सटी के 2019 संस्करण में कुछ अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं और यह इसके आकर्षण को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल पेश हुई सुजुकी वी-स्ट्रॉम 650एक्सटी को लेकर हमें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हम उम्मीद करते यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी।

नया मॉडल फ्यूल इंजेक्शन तकनीकी से लैस है, जो कि बेहतर प्रदर्शन करेगा। कंपनी ने कहा है कि इसके अलावा इसमें लाइटवेट एंटी-लॉक ब्रेक सिस्‍टम (एबीएस) है जो सड़क पर नियंत्रित ग्रिप प्रदान करता है और खराब परिस्थितियों में विश्‍वसनीय ब्रेकिंग प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा