1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. क्लाउड कंप्यूटिंग का उपयोग करने के लिए एमएसएमई को सब्सिडी देने का प्रस्ताव, एक लाख रुपए तक देगी सरकार

क्लाउड कंप्यूटिंग का उपयोग करने के लिए एमएसएमई को सब्सिडी देने का प्रस्ताव, एक लाख रुपए तक देगी सरकार

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 12, 2017 05:13 pm IST,  Updated : Mar 12, 2017 06:47 pm IST

सरकार ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी एप्लीकेशन के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग के उपयोग को लेकर एमएसएमई हेतु एक लाख रुपए तक की सब्सिडी का प्रस्ताव किया है।

क्लाउड कंप्यूटिंग का उपयोग करने के लिए एमएसएमई को सब्सिडी देने का प्रस्ताव, एक लाख रुपए तक देगी सरकार- India TV Hindi
क्लाउड कंप्यूटिंग का उपयोग करने के लिए एमएसएमई को सब्सिडी देने का प्रस्ताव, एक लाख रुपए तक देगी सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी एप्लीकेशन के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग के उपयोग को लेकर सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एमएसएमई) हेतु एक लाख रुपए तक की सब्सिडी का प्रस्ताव किया है। क्लाउड कंप्यूटिंग में एमएसएमई इंटरनेट के साथ-साथ उनके लिए विशेष रूप से बनाए गए सॉफ्टवेयर समेत आईटी ढांचागत सुविधा का उपयोग साझा रूप से कर सकते हैं।

  • सब्सिडी दो साल के लिए यूजर चार्ज के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी।
  • ये प्रस्ताव एमएसएमई क्षेत्र में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए योजना के संशोधित दिशानिर्देश का उल्लंघन है।

एमएसएमई मंत्रालय ने मसौदा दिशानिर्देश में कहा, सब्सिडी के दौरान सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के उपयोग से जो लाभ होगा, उससे एमएसएमई अपने खर्च पर आईसीटी एप्लीकेशन का उपयोग आगे भी कर सकेंगे।

  • सब्सिडी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिए दी जाएगी। शुरू में एमएसएमई सेवा प्रदाता को पूरा भुगतान करेगा।
  • एमएसएमई विकास आयुक्त कार्यालय टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लि. (टीसीआईएल) को करेगा जो इसे एमएसएमई के खाते में स्थानांतरित करेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा