1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पारादीप फॉस्फेट्स ने सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किया

पारादीप फॉस्फेट्स ने सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 15, 2021 09:59 pm IST,  Updated : Aug 15, 2021 09:59 pm IST

बिक्री पेशकश के तहत जुआरी मैरोक फॉस्फेट्स प्राइवेट लिमिटेड (जेडएमपीपीएल) 75,46,800 शेयरों की पेशकश करेगी जबकि भारत सरकार 11,24,89,000 इक्विटी शेयरों की पेशकश करेगी।

पारादीप फॉस्फेट्स ने सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किया- India TV Hindi
पारादीप फॉस्फेट्स ने सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किया Image Source : PARADEEP PHOSPHATES

नयी दिल्ली: उर्वरक कंपनी पारादीप फॉस्फेट्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये कोष जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास मसौदा दस्तावेज दाखिल किया है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) मसौदे के अनुसार, आईपीओ के तहत 1,255 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 1,20,035,800 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे। बिक्री पेशकश के तहत जुआरी मैरोक फॉस्फेट्स प्राइवेट लिमिटेड (जेडएमपीपीएल) 75,46,800 शेयरों की पेशकश करेगी जबकि भारत सरकार 11,24,89,000 इक्विटी शेयरों की पेशकश करेगी। वर्तमान में, कंपनी में जेडएमपीपीएल की 80.45 प्रतिशत और भारत सरकार की 19.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा