1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. करंसी और डेट मार्केट में कारोबार का समय घटा, कोरोना संकट की वजह से RBI का फैसला

करंसी और डेट मार्केट में कारोबार का समय घटा, कोरोना संकट की वजह से RBI का फैसला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 03, 2020 07:45 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 08:18 pm IST

समय में बदलाव 7 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक लागू रहेगा

RBI- India TV Hindi
RBI Image Source : PTI

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को करंसी और डेट मार्केट में कारोबार का समय घटा दिया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक कोरोना संकट की वजह से जारी लॉकडाउन को देखते हुए कारोबार का समय घटाया गया है। रिजर्व बैंक ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग, लोगो की आवाजाही पर प्रतिबंध, गौर जरूरी कारोबार पर रोक और घर से कामकाज जैसे कई कदम उठाए जा रहे हैं।

इन कदमों का फाइनेंशियल मार्केट के कारोबार पर असर देखने को मिल रहा है। स्टाफ और आईटी कर्मियों की कमी देखने को मिल रही है। वहीं मार्केट लिक्विडिटी पर असर के साथ कीमतों में उतार-चढ़ाव का जोखिम बन गया है। इसे देखते हुए अलग अलग बाजारों में समय घटा दिया गया है। नया समय 7 अप्रैल से लागू होकर 17 अप्रैल तक जारी रहेगा।

RBI reduces trading hours for currency and debt market
RBI reduces trading hours for currency and debt market 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा