नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और ब्रिटेन की ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी BP Plc बंगाल की खाड़ी में गैस खोज ब्लॉक NEC (North-East Coast) -25 में अपनी नकदी संकट से जूझ रही भागीदार निको रिसोर्सेज की 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेंगी। निको ने 2015 के मध्य में NEC-25 ब्लॉक से निकलने और अपनी हिस्सेदारी शेष शेयरधारकों को बेचने का फैसला किया था। RIL इस ब्लॉक की परिचालक है और उसके पास उसमें 60 फीसदी हिस्सेदारी है। ब्रिटेन की BP के पास शेष 30 फीसदी हिस्सेदारी है।
यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने NGT के डीजल वाहनों पर दिए ऐतिहासिक आदेश का किया विरोध, कहा – कानून के प्रावधानों से अलग है आदेश
RIL ने 2016-17 के नतीजों के अपने नोट में कहा है कि निको की हिस्सेदारी BP और RIL को स्थानांतरित करने संबंधी आवेदन कर दिया गया है और इसके लिए अब भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार है। निको की 10 फीसदी हिस्सेदारी का विभाजन RIL और BP के बी ब्लॉक में उनकी हिस्सेदारी के अनुपात में किया जाएगा। उत्तर-पूर्वी तटीय ब्लॉक NEC-0SN-97/1 (NEC-25) में करीब 1,032 अरब घनमीटर का भंडार है।