1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मोदी राज में शेयर दलालों की हुई चांदी, स्टॉक ब्रोकिंग कंपनियों के शेयरों में 17 गुना तक का उछाल

मोदी राज में शेयर दलालों की हुई चांदी, स्टॉक ब्रोकिंग कंपनियों के शेयरों में 17 गुना तक का उछाल

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 12, 2017 02:57 pm IST,  Updated : Sep 12, 2017 02:57 pm IST

शेयर बाजार में ब्रोकिंग का काम करने वाली कंपनियों का कारोबार बढ़ा है जिस वजह से इन कंपनियों के मुनाफे में कई गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है

मोदी राज में शेयर दलालों की हुई चांदी, स्टॉक ब्रोकिंग कंपनियों के शेयरों में 17 गुना तक का उछाल- India TV Hindi
मोदी राज में शेयर दलालों की हुई चांदी, स्टॉक ब्रोकिंग कंपनियों के शेयरों में 17 गुना तक का उछाल

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद भारतीय शेयर बाजार ने नई बुलंदियों को छुआ है और इसी का असर है कि शेयर बाजार में ब्रोकिंग का काम करने वाली कंपनियों का कारोबार बढ़ा है जिस वजह से इन कंपनियों के मुनाफे में कई गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई कंपनियां तो ऐसी हैं जिनके शेयरों में मोदी राज के दौरान करीब 17 गुना तक का उछाल देखने को मिला है।

जिन ब्रोकिंग कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल आया है उनमें एमके ग्लोबल फाइनेशियल सर्विसेज, मोतीलाल ओसवाल फाइनेशियल सर्विसेज, अरिहंत कैपिटल, आईआईएफएल होल्डिंग्स, एडलवाइस फाइनेंशियल, आदित्य बिरला मनी, इंडबैंक मर्चेंट, मोनार्क नेटवर्थ, जेएम फाइनेशियल और जियोजित फाइनेशियल सर्सविसेज सबसे आगे हैं। यह सभी कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हैं और इनके शेयरों में मोदी राज के दौरान जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

16 मई 2014 को चुनाव नतीजे घोषित हुए थे और यह तय हो गया था कि नरेंद्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उस समय एमके ग्लोबल फाइनेंशियल का शेयर 16.6 रुपए पर था और आज यह शेयर 290 रुपए के पार जा चुका है यानि 17 गुना से ज्यादा का रिटर्न। इसी तरह मोतीलाल ओसवाल का शेयर उस समय 127.35 पर था जो आज 1300 के स्तर को पार कर चुका है यानि 10 गुना से ज्यादा का रिटर्न। इसी तरह अरिहंत कैपिटल का शेयर उस समय 14.31 रुपए पर था जो आज 172 के ऊपर है यानि इसमें भी 12 गुना से ज्यादा का रिटर्न। आईआईएफएल का शेयर उस समय 90 रुपए से नीचे था जो आज 700 रुपए के ऊपर है इसमें भी करीब 8 गुना बढ़ोतरी हो चुकी है। एडलवाइस फाइनेशियल सर्विसेज का शेयर उस समय 37 रुपए के करीब था और आज यह शेयर 264 तक पहुंच चुका है, यानि इसमें भी करीब 7 गुना बढ़ोतरी हो चुकी है। इसी तरह बाकी कंपनियों के शेयरों में भी कई गुना का उछाल देखने को मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा