1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: गुरुवार को और सस्‍ता हुआ सोना, 80 रुपए टूटकर भाव रह गया 32,670 रुपए

Gold rate today: गुरुवार को और सस्‍ता हुआ सोना, 80 रुपए टूटकर भाव रह गया 32,670 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 04, 2019 03:27 pm IST,  Updated : Apr 04, 2019 03:27 pm IST

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 1,293.26 डॉलर प्रति औंस और चांदी भाव 15.15 डॉलर प्रति औंस रहा।

gold price today- India TV Hindi
gold price today Image Source : GOLD PRICE TODAY

नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग कमजोर रहने के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव गुरुवार को 80 रुपए और टूट गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार गुरुवार को सोने का नया भाव 32,670 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं सिक्का निर्माताओं अैर औद्योगिक इकाइयों का उठाव कम होने से चांदी भाव भी 90 रुपए टूटकर 38,330 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। 

सर्राफा व्यवसायियों के अनुसार स्थानीय जौहरियों की ओर से मांग टूटने और खुदरा खरीदारों की खरीद कम रहने से सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 1,293.26 डॉलर प्रति औंस और चांदी भाव 15.15 डॉलर प्रति औंस रहा। बुधवार को सोना 100 रुपए कमजोर हुआ था।

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 80-80 रुपए टूटकर क्रमश: 32,670 रुपए और 32,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। सोने की आठ ग्राम वजनी गिन्नी का भाव 26,400 रुपए प्रति इकाई पर ही बना रहा। 

सर्राफा बाजार में हाजिर चांदी भाव 90 रुपए घटकर 38,330 रुपए और साप्ताहिक डिलीवरी चांदी का भाव 45 रुपए बढ़कर 37,465 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 80,000 रुपए और बिकवाली भाव 81,000 रुपए पर स्थिर बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा