AUTO NEWS IN HINDI
-
Maruti Suzuki की बिक्री में आई गिरावट, Ciaz के साथ Alto और WagonR की सेल घटने का असर
Maruti Suzuki ने जुलाई के बिक्री आंकड़े जारी किए हैं जिनके मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल जुलाई में कंपनी की गाड़ियों की बिक्री में कमी आई है।
ऑटो | Aug 01, 2018, 10:52 AM IST -
बजाज ने जुलाई में 3.32 लाख मोटरसाइकल्स, कमर्शियल वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर
बजाज ऑटो ने जुलाई के बिक्री आंकड़े जारी किए हैं जिनके मुताबिक कंपनी की मोटरसाइकल्स बिक्री में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और कमर्शियल वाहनों की बिक्री 59 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची है
ऑटो | Aug 01, 2018, 10:08 AM IST -
Mahindra ने अपनी नई गाड़ी Marazzo के लॉन्च की घोषणा की, इसी साल होगी उपलब्ध
Marazzo एक युटिलिटी व्हीकल होगा और इसी साल यानि वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में इसका कमर्शियल लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस गाड़ी का कोड नाम U321 रखा हुआ था
ऑटो | Jul 31, 2018, 01:42 PM IST -
महिंद्रा ने 30000 रुपए तक बढ़ाए अपनी गाड़ियों के दाम, बुधवार से लागू होंगी बढ़ी हुई कीमतें
पैसेंजर और कमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पैसेंजर गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है
ऑटो | Jul 30, 2018, 02:07 PM IST -
Maruti Suzuki का शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़ा, कंपनी ने 3 महीने में बेची 4.90 लाख गाड़ियां
देश में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी Maruti Suzuki ने गुरुवार को अपन जून तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं जिनके मुताबिक कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट और नेट प्रॉफिट में जोरदार बढ़ोतरी हुई है
ऑटो | Jul 26, 2018, 01:50 PM IST
-
Maruti Suzuki करेगी 1279 गाड़ियों को रिकॉल, New Swift और New Dzire शामिल
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India Limited (MSIL) ने अपने दो लेटेस्ट मॉडल यानि New Swift और New Dzire में कुछेक गाड़ियों को रिकॉल करने जा रही है।
ऑटो | Jul 25, 2018, 11:27 AM IST -
Maruti ने लॉन्च किया Suzuki Connect, कीमत है 9999 रुपए
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki ने अपने NEXA ग्राहकों के लिए मंगलवार को Suzuki Connect नाम से एक सेवा शुरू की है जिसके जरिए ग्राहकों को एमरजेंसी अलर्ट, व्हीकल ट्रैकिंग, लाइव व्हीकल स्टेटस और प्रिवेंटिव असिस्टेंस जैसी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। कंपनी ने इस सेवा को सिर्फ NEXA ग्राहकों के लिए शुरू किया है और NEXA के मौजूदा तथा नए ग्राहक इस सेवा का लाभ ले सकते हैं।
ऑटो | Jul 24, 2018, 04:30 PM IST -
Mahindra ने नए FURIO से उठाया पर्दा, कमर्शियल व्हीकल सेग्मेंट की रेंज होगी पूरी
कमर्शियल और पैसेंजर गाड़ियां बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी Mahindra & Mahindra ने मंगलवार को अपने नए कमर्शियल व्हीकल FURIO से पर्दा उठाया है। Mahindra के मुताबिक FURIO मध्यम श्रेणी का कमर्शियल (Intermediate Commercial Vehicle) वाहन होगा। हालांकि अभी तक इसे बाजार के लिए लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन कंपनी का कहना है कि FURIO के बाद कमर्शियल व्हीकल सेग्मेंट में कंपनी के पास छोटे से लेकर बड़े तक सभी कमर्शियल वाहनों की रेंज उपलब्ध होगी।
ऑटो | Jul 24, 2018, 03:08 PM IST -
Tata Motors ने मिड वेरिएंट Nexon में भी ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च किया, जानिए क्या है कीमत
श की बड़ी ऑटो कंपनी Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय पैसेंजर गाड़ी Nexon के मिड वेरिएंट में भी ऑटोमैटिक वर्जन उतारा है। मंगलवार को कंपनी ने इसके लॉन्च की घोषणा की है। नई Nexon HyperDrive Self-Shift Gears पेट्रोल और डीजल दोनो तरह के इंजन में उपलब्ध होगी, पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का इंजन लगा हुआ है जबकि डीजल वर्जन में 1.5 लीटर का इंजन है।
ऑटो | Jul 18, 2018, 08:54 AM IST -
यात्री वाहनों के निर्यात में आई गिरावट, जून तिमाही में 7.37% घटा एक्सपोर्ट
देश से यात्री वाहनों का निर्यात 2018-19 की पहली तिमाही में 7.37 प्रतिशत घटा। वाहन कंपनियों ने इस दौरान घरेलू बाजार पर ध्यान केंद्रित किया साथ ही प्रमुख विदेशी बाजारों में स्थानीय मुद्दों से भी निर्यात पर प्रतिकूल असर रहा। वाहन विनिर्माताओं के शीर्ष संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-जून की अवधि में यात्री वाहन निर्यात घटकर 1,67,161 वाहन रहा। यह 2017-18 की समान अवधि में 1,80,464 वाहन रहा था।
ऑटो | Jul 15, 2018, 01:37 PM IST
-
टाटा ने जून में 1 नैनो कार बनाई, 3 बेची और एक्सपोर्ट शून्य रहा
एक तरफ देश में कारों की बिक्री के रिकॉर्ड बन रहे हैं तो दूसरी तरफ टाटा मोटर्स की एक कार ऐसी भी है जो उसकी मजबूती बन चुकी है। 10 साल पहले लॉन्च हुई टाटा नैनो की मांग लगभग खत्म हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी इसके प्रोजेक्ट को बंद नहीं कर रही और मजबूरी में इक्का-दुक्का कार का उत्पादन कर रही है
ऑटो | Jul 04, 2018, 04:41 PM IST -
Maruti की Vitara Brezza ने मचाया धमाल, 3 लाख से ज्यादा गाड़ियों की हुई बिक्री
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki की लोकप्रिय SUV गाड़ी Vitara Brezza को बेहद पसंद किया जा रहा है। Maruti Suzuki की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक Vitara Brezza के लॉन्च से लेकर अबतक कंपनी 3 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री कर चुकी है, कंपनी ने मार्च 2016 में इसे लॉन्च किया था, यानि 28 महीने में 3 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिक चुकी हैं।
ऑटो | Jul 03, 2018, 04:56 PM IST -
हर 4 सेकेंड से कम में टू-व्हीलर बेचकर Hero Motocorp का विश्व रिकॉर्ड, लेकिन मोटरसाइकल और स्कूटर के दाम भी बढ़ाए
दुनिया में सबसे ज्यादा टू व्हीलर बेचने वाली कंपनी बन चुकी भारतीय कंपनी Hero Motocorp ने जून तिमाही के दौरान टू व्हीलर बिक्री का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और किसी एक तिमाही में बिक्री का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार को कंपनी की तरफ से जारी किए गए जून तिमाही के बिक्री आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने जून तिमाही में 21 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर्स की बिक्री की है जो दुनिया की किसी भी टू-व्हीलर कंपनी की तरफ से किसी भी तिमाही में बचे गए सबसे अधिक टू-व्हीलर्स हैं
ऑटो | Jul 03, 2018, 11:09 AM IST -
भारत का हवाला देते हुए ट्रंप ने Harley Davidson की धमकाया, कहा अमेरिका से बाहर गए तो बड़ा झटका उठाओगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले डेविडसन को आगाह किया है कि वह अपना विनिर्माण कार्य यदि अमेरिका से बाहर ले जाती है तो उसको " बड़ा झटका " सहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस कंपनी ने अपना कुछ विनिर्माण कार्य अमेरिका से बाहर ले जाने का निर्णय ऐसे समय किया है जबकि उन्होंने (ट्रम्प ने) भारत से कह कर वहां इस प्रसिद्ध मोटरसाइकिल पर वहां शुल्क कम कराया है
बिज़नेस | Jul 02, 2018, 02:36 PM IST -
Amaze के दम पर Honda ने जून में बेची 37% ज्यादा कारें, डेढ़ महीने से कम समय में 26000 से ज्यादा बुकिंग
जापानी कार कंपनी Honda की भारतीय इकाई Honda Cars India Limited ने मई में अपनी कार Amaze का जो नया वर्जन लॉन्च किया था उसकी अच्छी मांग देखने को मिल रही है और उसकी मांग के दाम पर कंपनी ने जून में 37 प्रतिशत ज्यादा कारे बेच ली हैं। सोमवार को कंपनी की तरफ से जारी किए गए बिक्री आंकड़ों के मुताबिक नई Amaze के लॉन्च से लेकर अबतक 26000 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है।
ऑटो | Jul 02, 2018, 02:20 PM IST
-
Bajaj Auto ने तोड़ा बिक्री का रिकॉर्ड, मोटरसाईकल्स और कमर्शियल वाहनों की रिकॉर्डतोड़ सेल
टू व्हीलर और छोटे कमर्शियल वाहन बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी Bajaj Auto के लिए जून महीना और जून तिमाही शानदार रही है। कंपनी ने जून महीने में कमर्शियल वाहनों की बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ा है और जून तिमाही में मोटरसाईकल्स की बिक्री का भी रिकॉर्ड टूटा है, कंपनी ने जून में कुल वाहन बिक्री का भी नया रिकॉर्ड बनाया है
ऑटो | Jul 02, 2018, 10:04 AM IST -
रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री 22% बढ़ी, 3 महीने में बिकी 2.25 लाख से ज्यादा बाइक्स
देश में बनने वाली पावरफुल बाइक रॉयल एनफील्ड की मांग में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जून में खत्म तिमाही के दौरान इन बाइक्स की बिक्री में 22 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। इन बाइक्स को बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से जून 2018 के दौरान देश में कुल 225361 रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री दर्ज की गई है। पिछले साल इस दौरान देश में 183998 बाइक्स की बिक्री हुई थी
ऑटो | Jul 01, 2018, 04:46 PM IST -
Tata Tiago और Tigor का उत्पादन 2 लाख गाड़ियों के पार, जून में पैसेंजर गाड़ियों की सेल 63 प्रतिशत बढ़ी
कमर्शियल और पैसेंजर गाड़ियां बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स की गाड़ियों की बिक्री में जून के दौरान जोरदार बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की तरफ से जारी किए गए बिक्री आंकड़ों के मुताबिक जून के दौरान उसकी कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जबकि पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में 63 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है
ऑटो | Jul 01, 2018, 04:11 PM IST -
महिंद्रा गाड़ियों की बिक्री 26% बढ़ी, पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री मे जोरदार इजाफा
एसयूवी और कमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए जून का महीना काफी शानदार रहा है, जून के दौरान कंपनी की गाड़ियों की बिक्री में करीब 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को महिंद्रा की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक उसकी पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में तो इजाफा हुआ ही है साथ में कमर्शियल गाड़ियों की सेल भी बढ़ी है
ऑटो | Jul 01, 2018, 12:49 PM IST -
Maruti की गाड़ियों की सेल 36% बढ़ी, Swift और Dzire सेग्मेंट में सबसे ज्यादा बिक्री
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki की गाड़ियों की बिक्री में जून के दौरान जोरदार बढ़ोतरी हुई है। Maruti की तरफ से जारी किए गए बिक्री आंकड़ों के मुताबिक जून के दौरान उसकी सेल में कुल 36.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जबकि जून में खत्म तिमाही के दौरान बिक्री 24.3 प्रतिशत बढ़ी है। Maruti के मुताबिक Swift और Dzire गाड़ियों के सेग्मेंट यानि कॉम्पेक्ट सेग्मेंट में सबसे ज्यादा गाड़ियां बिकी हैं।
ऑटो | Jul 01, 2018, 11:07 AM IST