CRUDE OIL
-
महंगे होते पेट्रोल-डीजल से चिंतित है सरकार, प्रधान ने सऊदी अरब से कीमतें स्थिर और नरम रखने को कहा
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच जाने के बाद प्रधान ने तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक के प्रमुख सदस्य देश सऊदी अरब को कीमत स्थिर और नरम रखने का आग्रह किया है।
बिज़नेस | May 18, 2018, 04:54 PM IST -
कच्चे तेल के दाम में वृद्धि से देश का चालू खाते का घाटा बढ़ने का जोखिम, गोल्डमैन सैक्स ने जताई आशंका
आने वाले महीनों में कच्चे तेल के दाम में और वृद्धि हो सकती है और इससे भारत का चालू खाते का घाटा बढ़ सकता है। वित्त वर्ष 2018-19 में इसके करीब 2.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
बिज़नेस | May 18, 2018, 02:56 PM IST -
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी, 5 दिनों में 1 रुपए से ज्यादा बढ़े दाम
गुरुवार के मुकबाले आप पेट्रोल और डीजल 29 पैसे महंगा हो गया। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 75.61 रुपए रही। जबकि गुरुवार को इसकी कीमत 75.32 रुपए थी।
बिज़नेस | May 18, 2018, 09:56 AM IST -
कच्चा तेल 80 डॉलर के भी पार, और महंगे पेट्रोल-डीजल के लिए रहें तैयार
अगर पेट्रोल और डीजल का मौजूदा बढ़ा हुआ भाव आपके लिए परेशानी पैदा कर रहा है तो आपकी परेशानी आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का भाव 80 डॉलर के पार चला गया है जिससे तेल कंपनियों की लागत बढ़ेगी और वह इस लागत को ग्राहकों से वसूलने के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़ा सकती हैं।
बिज़नेस | May 17, 2018, 03:47 PM IST -
रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 75 पैसे दूर पेट्रोल, गुरुवार को लगातार चौथे दिन बढ़े दाम
देश में डीजल की कीमतें पहले ही रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई हैं और गुरुवार को लगातार चौथे दिन दाम बढ़ने के बाद अब पेट्रोल भी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गया है। तेल कंपनियों ने गुरुवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 22-23 पैसे और डीजल के दाम में 22-24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है
बिज़नेस | May 17, 2018, 08:51 AM IST
-
भारत के कच्चे तेल के रणनीतिक भंडार के लिए अबू धाबी से पहली खेप रवाना, आ रहा है 20 लाख बैरल तेल
भारत में मंगलूर स्थित कच्चे तेल के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के लिए 20 लाख बैरल कच्चे तेल की पहली खेप संयुक्त अरब अमीरात से रवाना हो गई है। कच्चे तेल के इस भंडार से भारत को आपूर्ति में होने वाली बाधाओं से निपटने में मदद मिलेगी।
बिज़नेस | May 15, 2018, 05:04 PM IST -
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 हफ्ते बाद बढ़ोतरी, कर्नाटक चुनाव के बाद फिर बढ़े दाम
लगातार 3 हफ्ते तक भाव में किसी तरह बदलाव नहीं होने के बाद आज सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की है। शनिवार को ही कर्नाटक में मतदान खत्म हुआ है और मंगलवार को चुनाव नतीजे आएंगे। इंडिया टीवी की टीम ने मतदान के बाद दाम बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को ही आगाह कर दिया था
बिज़नेस | May 14, 2018, 08:40 AM IST -
फिर वापस आ सकते हैं सस्ते पेट्रोल-डीजल के दिन, अमेरिका में तेजी से बढ़ रही है ऑयल रिग्स की संख्या
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम भले ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हों लेकिन जिस रफ्तार से अमेरिका में ऑयल रिग्स की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि सस्ते पेट्रोल और डीजल वाले अच्छे दिन फिर से वापस लौट सकते हैं। अमेरिका में ऑयल रिग्स के बारे में आंकड़े जारी करने वाली संस्था बेकर हग्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक ऑयल रिग्स की संख्या 3 साल के ऊपरी स्तर तक पहुंच गई है
बिज़नेस | May 13, 2018, 01:45 PM IST -
FPI ने आठ कारोबारी सत्रों में की 12,671 करोड़ रुपए की निकासी, अप्रैल में निकाले थे 15,500 करोड़ रुपए
कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेजी और स्थानीय स्तर पर सरकारी प्रतिभूतियों से आय में वृद्धि के कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने पिछले आठ कारोबारी दिनों में घरेलू पूंजी बाजार से 12,671 करोड़ रुपये (करीब दो अरब डॉलर) की निकासी की।
बिज़नेस | May 13, 2018, 11:29 AM IST -
रुपया 15 महीने के नए निचले स्तर तक लुढ़का, डालर और 5 पैसे बढ़ा
बैंकों और आयतकों की ओर से डॉलर की सतत मांग के चलते अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आज पांच पैसे की गिरावट के साथ 15 माह के ताजा निम्न स्तर 67.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ
बाजार | May 10, 2018, 08:38 PM IST
-
कच्चे तेल के झटके से बचने को NRI बांड जारी कर सकता है RBI
बैंक आफ अमेरिका मेरिल लिंच ने अपनी रिपोर्ट में ब्रेंट क्रूड के औसत भाव के अनुमान को बढ़ाकर 71.8 डॉलर प्रति बैरल कर दिया गया है। पहले उसने चालू वित्त वर्ष में इसके 62.5 डॉलर प्रति बैरल पर रहने का अनुमान लगाया था। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए इसे 60 डॉलर प्रति बैरल के अनुमान से बढ़ाकर 75.3 डॉलर प्रति बैरल किया गया है
बिज़नेस | May 10, 2018, 08:10 PM IST -
रुपया 15 महीने के निचले स्तर, 67 रुपए के पार हुआ डॉलर का भाव, आपको होंगे ये फायदे और नुकसान
अमेरिकी करेंसी डॉलर में आई तेजी की वजह से भारतीय करेंसी रुपए में एकतरफा गिरावट देखी जा रही है। डॉलर का भाव बढ़कर 67 रुपए के पार चला गया है जो फरवरी 2017 के बाद सबसे अधिक भाव है। रुपए में आई इस गिरावट से मौजूदा हालात में फायदा कम और नुकसान ज्यादा नजर आ रहा है।
बिज़नेस | May 07, 2018, 10:28 AM IST -
2 हफ्ते बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका, क्रूड ऑयल 42 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा
कर्नाटक चुनाव की वजह से देश में 2 हफ्ते से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव बढ़ रहा है
बिज़नेस | May 07, 2018, 09:19 AM IST -
क्या कच्चा तेल 300 डॉलर का स्तर छू सकता है? अंतरराष्ट्रीय जानकार ने जताई आशंका
मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब है और घरेलू स्तर पर पेट्रोल का दाम 75-80 रुपए प्रति लीटर है, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 300 डॉलर तक पहुंचता है तो घरेलू स्तर पर पेट्रोल की कीमतों के भी 300 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचने से इनकार नहीं किया जा सकता।
बिज़नेस | May 01, 2018, 09:26 AM IST -
शेयर बाजार में निवेश करने से पहले जान लें काम की बात, इस हफ्ते ऐसी रहेगी मार्केट की चाल
एचडीएफसी तथा कोटक महिंद्रा बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा कच्चे तेल की कीमतों, वृहद आर्थिक आंकड़ों और रुपए के उतार-चढ़ाव से इस सप्ताह शेयर बाजार की दिशा तय होगी। शेयर बाजार मंगलवार को ‘महाराष्ट्र दिवस’ के मौके पर बंद रहेंगे।
बाजार | Apr 29, 2018, 01:29 PM IST
-
डॉयचे बैंक ने भी दी मोदी सरकार को खुशखबरी, चालू वित्त वर्ष में ग्रोथ रेट 7.5 प्रतिशत रहने का लगाया अनुमान
भारतीय अर्थव्यवस्था वृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रही है और चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि की दर 7.5 प्रतिशत तक पहुंच जाने का अनुमान है। वैश्विक वित्तीय सेवा प्रदाता फर्म डॉयचे बैंक ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही।
बाजार | Apr 29, 2018, 12:56 PM IST -
पेट्रोल और डीजल और भड़केगी महंगाई की ‘आग’, कच्चा तेल हुआ 75 डॉलर के पार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं जो नवंबर 2014 के बाद सबसे अधिक कीमत है। कच्चे तेल की कीमतों में आई इस तेजी की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की लागत बढ़ेगी
बिज़नेस | Apr 24, 2018, 02:33 PM IST -
पेट्रोल-डीजल: रोजाना 5-10 पैसे दिखाकर आपकी जेब से प्रति लीटर पेट्रोल पर 9 और डीजल पर 12 रुपए निकले
सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जब से रोजाना बदलाव करना शुरू किया है तब से लेकर अबतक इनकी कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है वह किसी भी एक साल में हुई अबतक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है
बिज़नेस | Apr 22, 2018, 12:12 PM IST -
सऊदी अरब ने कहा महंगा क्रूड ऑयल खरीदने को तैयार है दुनिया, अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे स्वीकार करने से किया इनकार
क्रूड ऑयल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री खालेद अल फालेह ने कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतें वहन करने की क्षमता है।
बिज़नेस | Apr 21, 2018, 12:56 PM IST -
कच्चे तेल का भाव 75 डॉलर के करीब पहुंचा, डीजल की कीमतें नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर
घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के और महंगा होने की आशंका भी बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, गुरुवार को ब्रेंट क्रूड के भाव ने 74.24 डॉलर प्रति बैरल का ऊपरी स्तर छुआ है जो 41 महीने में सबसे ज्यादा भाव है
बिज़नेस | Apr 19, 2018, 03:40 PM IST