EXPORT
-
जनवरी में यात्री वाहनों के निर्यात में मामूली सुधार, अप्रैल-जनवरी में निर्यात 43% कम: SIAM
जनवरी में मारुति सुजुकी का निर्यात 29.92 प्रतिशत बढ़कर 12,345 इकाइयों पर पहुंच गया। इसके बाद हुंदै मोटर इंडिया का निर्यात 19 प्रतिशत गिरकर 8,100 इकाई रहा।
ऑटो | Feb 14, 2021, 03:29 PM IST -
महामारी के दौरान कृषि निर्यात में तेज उछाल, अप्रैल से दिसंबर के बीच गेहूं निर्यात 456% बढ़ा
भारत ने 2020-21 में अप्रैल से दिसंबर के दौरान 1,870 करोड़ रुपये (25.2 करोड़ डॉलर)मूल्य का गेहूं निर्यात किया है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में गेहूं का निर्यात 336 करोड़ रुपये (480 लाख डॉलर) मूल्य का हुआ। इस प्रकार गेहूं निर्यात में रुपये के मूल्य में 456.41 फीसदी जबकि डॉलर के मूल्य में 431.10 फीसदी का इजाफा हुआ है।
बिज़नेस | Feb 11, 2021, 09:10 AM IST -
देश से निर्यात में बढ़त के साथ कारोबार में तेज रिकवरी के संकेत: ट्रेड प्रमोशन काउंसिल
सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश का निर्यात जनवरी 2021 में सालाना आधार पर 5.37 प्रतिशत बढ़कर 27.24 अरब डॉलर रहा। मुख्य रूप से फार्मा और इंजीनियरिंग क्षेत्र में अच्छी वृद्धि से निर्यात बढ़ा है। जनवरी के महीने में आयात भी 2 प्रतिशत बढ़कर 42 अरब डॉलर रहा।
बिज़नेस | Feb 02, 2021, 10:00 PM IST -
अगले 5 साल में डिफेंस सेक्टर में भारत का होगा अहम स्थान, निर्यात में होगी तेज बढ़ोतरी: DRDO
कैबिनेट ने हाल ही में 83 हल्के लड़ाकू विमान तेजस की खरीद को मंजूरी दे दी है। इन विमानों का निर्माण एचएएल और प्राइवेट सेक्टर की अन्य कंपनियां मेक इन इंडिया अभियान के तहत करेंगी। ये पूरा सौदा 48 हजार करोड़ रुपये का है। वहीं इससे पहले सरकार ने जमीन से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल सिस्टम के निर्यात को मंजूरी दी है।
बिज़नेस | Jan 21, 2021, 05:49 PM IST -
निर्यात को बढ़ावा देने के लिए रत्न, आभूषण क्षेत्र महत्वपूर्ण: हरदीप सिंह पुरी
रत्न एवं आभूषण उद्योग ने आगामी केंद्रीय बजट में सोने पर सीमा शुल्क को घटाकर चार प्रतिशत करने, स्रोत पर एकत्र किए गए कर (टीसीएस) को वापस लिए जाने, पॉलिश किए हुए बहुमूल्य एवं अर्ध-मूल्यवान रत्नों पर आयात शुल्क में कटौती किए जाने की मांग की है।
बिज़नेस | Jan 18, 2021, 05:40 PM IST
-
भारत का वाहन निर्यात 2020 में 19 प्रतिशत घटकर 38.65 लाख वाहन: सिआम
यात्री वाहनों का निर्यात साल भर पहले की 7,06,159 इकाइयों की तुलना में 39.38 प्रतिशत घटकर 4,28,098 इकाइयों पर आ गया। इस अवधि में यूटिलिटी वाहनों का निर्यात 12.60 प्रतिशत, दोपहिया वाहनों का निर्यात 12.92 प्रतिशत घटा है।
ऑटो | Jan 14, 2021, 09:19 PM IST -
निर्यात के पटरी पर आने का संकेत, जनवरी के पहले सप्ताह में 16 प्रतिशत की बढ़त
इस साल एक से सात जनवरी के बीच आयात भी 1.07 प्रतिशत बढ़कर 8.7 अरब डॉलर रहा जो 2020 में इसी अवधि में 8.6 अरब डॉलर था। औषधि, पेट्रोलियम और इंजीनियरिंग वस्तुओं के निर्यात सबसे ज्यादा बढ़त
बिज़नेस | Jan 10, 2021, 05:57 PM IST -
लगातार तीसरे महीने भारत के निर्यात में गिरावट, व्यापार घाटे में 15 बिलियन डॉलर का इजाफा
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, चमड़ा और समुद्री उत्पादों जैसे क्षेत्रों में गिरावट के कारण, दिसंबर 2020 में भारत का निर्यात 0.8 प्रतिशत घटकर USD 26.89 बिलियन डॉलर रह गया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, चमड़ा और समुद्री उत्पादों जैसे क्षेत्रों में गिरावट के कारण, दिसंबर 2020 में भारत का निर्यात 0.8 प्रतिशत घटकर USD 26.89 बिलियन डॉलर रह गया।
बिज़नेस | Jan 02, 2021, 02:17 PM IST -
सरकार ने बिना मूल्य सीमा के COVID-19 vaccine के आयात-निर्यात को दी मंजूरी, सुनिश्चित होगी तेज आपूर्ति
संशोधित कुरियर इम्पोर्ट्स एंड एक्सपोर्ट (इलेक्ट्रॉनिक डिक्लरेशन एंड प्रोसेसिंग) संशोधन नियम, 2020 में कहा गया है कि कोविड-19 से संबंधित वैक्सीन के आयात और निर्यात को बिना किसी मूल्य सीमा के अनुमति प्रदान की जाती है।
बिज़नेस | Jan 01, 2021, 01:43 PM IST -
चीनी एक्सपोर्ट के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइन, मिलों को राहत का ऐलान
चीनी मिलों को मार्केटिंग लागत के लिए 1600 रुपये प्रति टन की मदद दी जाएगी । इसके साथ ही चीनी के ट्रांसपोर्ट के लिए 2400 रुपये प्रति टन और भारत के बंदरगाहों से चीनी के शिपमेंट के लिए 2000 रुपये प्रति टन की मदद दी जाएगी।
बिज़नेस | Dec 29, 2020, 11:06 PM IST
-
प्याज निर्यात पर लगी रोक हटी, पहली जनवरी से सभी तरह के प्याज कर सकेंगे निर्यात
सरकार ने सभी तरह के प्याज के निर्यात पर लगी रोक को हटा लिय़ा है। कीमतों में तेज उछाल को देखते हुए सरकार ने सितंबर में प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी
बिज़नेस | Dec 28, 2020, 09:00 PM IST -
कृषि उत्पाद, दवाओं का निर्यात कोविड-19 महामारी के दौरान भी बढ़ा: वाणिज्य सचिव
एग्री और फार्मा सेक्टर में बढ़त के बावजूद देश का निर्यात कारोबार नवंबर महीने में पिछले साल के इसी माह के मुकाबले 8.74 प्रतिशत गिरकर 23.52 अरब डालर रह गया। नवंबर के महीने में कुल निर्यात में ये गिरावट पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग, रसायन और रत्न एवं आभूषण क्षेत्र से होने वाले निर्यात में कमी रहने की वजह से देखने को मिली है।
बिज़नेस | Dec 17, 2020, 04:57 PM IST -
वालमार्ट की 2027 तक भारत से 10 अरब डॉलर का निर्यात करने की योजना
कंपनी ने एक बयान में कहा इसके लिए वह खानपान, दवा, उपभोक्ता उत्पाद, स्वास्थ्य उत्पाद, परिधान, गृहसज्जा, इत्यादि श्रेणी में निर्यात का विस्तार करेगी। कंपनी के मुताबिक इन क्षेत्र में निर्यात को बढ़ावा देने से नए आपूर्तिकर्ताओं के लिए अवसर पैदा होंगे।
बिज़नेस | Dec 10, 2020, 10:30 PM IST -
भारत से पंगा चीन को पड़ा महंगा, 2020 के 11 महीनों में चीन से भारत को होने वाले निर्यात में आई 13% गिरावट
चीन का अमेरिका के साथ व्यापार अधिशेष रिकॉर्ड 75.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
बिज़नेस | Dec 08, 2020, 09:13 AM IST -
नवंबर में निर्यात 9 फीसदी घटा, वित्त वर्ष के पहले आठ माह में निर्यात में 18% की गिरावट
वर्ष के पहले आठ माह में फार्मा क्षेत्र का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस क्षेत्र का निर्यात 15 प्रतिशत बढ़ा है। इसके अलावा चावल का निर्यात 39 प्रतिशत और लौह अयस्क का 62 प्रतिशत बढ़ा है।
बिज़नेस | Dec 02, 2020, 10:55 PM IST
-
उप्र में लागू होगी निर्यात नीति 2020-25, किसानों की आय दोगुना और कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ाने की है योजना
इस नीति का उद्देश्य निर्यात के क्षेत्र में विकास और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और निर्यात इकाईयों, संगठनों को आवश्यक निर्यात-संबंधी सहायता और सेवा उपलब्ध कराना एवं राज्य से निर्यात को बढ़ाने के लिए तकनीकी और भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना है।
बिज़नेस | Nov 26, 2020, 10:47 AM IST -
भारत से 2020 में स्मार्टफोन निर्यात होगा 11,113 करोड़ रुपये से अधिक, मेक इन इंडिया पहल से मिली मदद
देश से निर्यात होने वाले कुल मोबाइल फोन में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 98 प्रतिशत से अधिक है।
गैजेट | Nov 24, 2020, 09:22 AM IST -
भारत हैंड सैनिटाइजर बोतल डिस्पेंसर का निर्यात करने की स्थिति में पहुंचा: सरकार
कोविड-19 महामारी की वजह से हैंड सैनिटाइजर और इसकी बोतलों की मांग में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। इसी के चलते बोतल डिस्पेंसर या पंप की मांग कई गुना बढ़कर 50 लाख इकाई प्रतिदिन पर पहुंच गई है।
बिज़नेस | Nov 19, 2020, 10:56 PM IST -
अक्टूबर में निर्यात 5 प्रतिशत गिरा, व्यापार घाटा कम होकर 8.71 अरब डॉलर
अक्टूबर में पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में सालाना आधार पर 52 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके साथ ही काजू का निर्यात 21.57 प्रतिशत, रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 21.27 प्रतिशत, चमड़े का निर्यात 16.67 प्रतिशत, मानव निर्मित धागे/कपड़े का निर्यात 12.8 प्रतिशत, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का निर्यात 9.4 प्रतिशत, कॉफी का निर्यात 9.2 प्रतिशत घट गया
बिज़नेस | Nov 13, 2020, 08:14 PM IST -
वाणिज्य मंत्रालय ने अगली विदेश व्यापार नीति पर मांगे हितधारकों से सुझाव
वित्त वर्ष 2011-12 से देश का निर्यात 300 अरब डॉलर के आसपास बना हुआ है। 2018-19 में यह 331 अरब डॉलर और 2019-20 में 314.3 अरब डॉलर रहा था।
बिज़नेस | Nov 12, 2020, 05:30 PM IST