KARNATAK
-
मौसम विभाग का रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
मानसून जैसे-जैसे आगे बढ़ रहै है वैसे-वैसे कई इलाकों में भारी बरसात हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस हफ्ते कुछेक राज्यों में भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का यह रेड अलर्ट 8-9 जून के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गोआ, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है
बिज़नेस | Jun 05, 2018, 03:22 PM IST -
मानसून के पहले दिन जोरदार बरसात, केरल में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश
मंगलवार को मानसून के पहले दिन भारी बरसात दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक केरल, लक्ष्यद्वीप और कर्नाटक में औसत से बहुत ज्यादा बरसात दर्ज की गई है, IMD की तरफ से पहले दिन की बारिश को लेकर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक केरल में औसत से 3 गुना ज्यादा जबकि लक्ष्यद्वीप में 4 गुना ज्यादा बरसात हुई है
बिज़नेस | May 30, 2018, 10:18 AM IST -
शेयर बाजार की ऊंची छलांग, सेंसेक्स 318 और निफ्टी 83 प्वाइंट बढ़कर बंद
कर्नाटक की राजनीति में पिछले हफ्ते आए उतार-चढ़ाव की वजह से लंबे समय से दबाव में चल रहे शेयर बाजार ने आज बुधवार को आई भारी गिरावट की आज गुरुवार को भरपायी कर ली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में आज जोरदार उछाल देखने को मिला है, सेंसेक्स 318.20 प्वाइंट की बढ़त के साथ 34663.11 पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 83.50 प्वाइंट बढ़कर 10513.85 पर बंद हुआ
बाजार | May 24, 2018, 04:04 PM IST -
लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार में गिरावट, कर्नाटक नतीजों के बाद सेंसेक्स 900 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद शेयर बाजार में एकतरफा गिरावट हावी है, चुनाव नतीजों के दिन सेंसेक्स 35543 और निफ्टी 10801 पर बंद हुआ, यानि कर्नाटक नतीजों से लेकर अबतक सेंसेक्स में 927 और निफ्टी 285 प्वाइंट की गिरावट आ चुकी है
बाजार | May 21, 2018, 03:53 PM IST -
क्या बाजार येदियुरप्पा की सरकार गिरने का लगा चुका था अंदाजा? 3 दिन में 695 प्वाइंट टूटा हैं सेंसेक्स
पिछले 3 दिन में कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों से लेकर वहां बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने और बहुमत साबित करने की चुनौती को लेकर जो भी राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है उसकी वजह से शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। शायद शेयर बाजार पहले ही अंदाजा लगा चुका था कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने की संभावना कम है। यही वजह है कि पिछले 3 दिन के दौरान शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है।
बिज़नेस | May 19, 2018, 04:37 PM IST
-
ये 17 बैंक नहीं जारी करते हैं क्रेडिट कार्ड, HDFC बैंक समेत SBI और ICICI बैंक का है क्रेडिट कार्ड बाजार पर कब्जा
बहुत बड़ी संख्या में ऐसे बैंक भी हैं जो किसी तरह का क्रेडिट कार्ड जारी नहीं करते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च अंत तक देश में कुल 49 बैंक अपनी शाखाओं के जरिए बैंकिंग सेवाएं मुहैया करा रहे हैं और इन 49 बैंकों में 17 बैंक ऐसे हैं जो किसी तरह का क्रेडिट कार्ड जारी नहीं करते हैं
बिज़नेस | May 19, 2018, 03:16 PM IST -
कर्नाटक बैंक का लाभ 92% लुढ़का, बैंक का NPA भी बढ़ा
देश में निजी क्षेत्र के बड़े बैंक कर्नाटक बैंक की कमाई में को मार्च तिमाही के दौरान भारी कमी आई है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 92 प्रतिशत से ज्यादा घटा है और उसके फंसे हुए कर्ज (NPA) में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
बाजार | May 17, 2018, 10:39 AM IST -
कर्नाटक में येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनते ही शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी में लौटी खरीदारी
कर्नाटक में नई सरकार को लेकर रास्ता साफ होने का स्वागत शेयर बाजार ने भी किया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने के बाद खुले शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली है। बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में बढ़त देखने को मिली
बाजार | May 17, 2018, 03:10 PM IST -
कर्नाटक की अनिश्चतता से शेयर बाजार पर दबाव, बैंक शेयरों की सबसे ज्यादा धुलाई
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सरकार बनाने को लेकर बढ़ी अनिश्चितता की वजह से आज भी शेयर बाजार पर दबाव देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 156.06 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 35387.88 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 60.75 प्वाइंट घटकर 10741.10 पर बंद हुआ।
बाजार | May 16, 2018, 03:54 PM IST -
कर्नाटक में BJP का पेंच फंसने से मुकेश अंबानी को भी नुकसान, अमीर लोगों की लिस्ट में 20वें स्थान पर फिसले
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत से थोड़ा दूर रहने की वजह से देश के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भी नुकसान हुआ है। मुकेश अंबानी अब दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 17वें स्थान से फिसलकर 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
बिज़नेस | May 16, 2018, 10:48 AM IST
-
सेंसेक्स 300 और निफ्टी 100 प्वाइंट लुढ़का, PNB का शेयर 12 प्रतिशत से ज्यादा टूटा
मंगलवार को हल्की नरमी के साथ बंद होने के बाद आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर से भारी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने लाल निशान के साथ शुरुआत की है, फिलहाल सेंसेक्स करीब 300 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 35243 पर कारोबार कर रहा है और निफ्टी करीब 100 प्वाइंट घटकर 10702 पर ट्रेड हो रहा है।
बाजार | May 16, 2018, 01:13 PM IST -
2019 में मोदी की जीत पर निवेशकों ने लगाया बड़ा दांव, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल सकता है बल
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म यूबीएस का कहना है कि वैश्विक निवेशक पहले ही 2019 में मोदी की जीत पर दांव लगा चुके हैं और सरकार अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल देने के लिए विभिन्न वित्तीय प्रोत्साहनों पर विचार कर सकती है।
बिज़नेस | May 15, 2018, 04:52 PM IST -
Karnataka Election Results 2018: BJP को बहुमत नहीं, कांग्रेस ने भी चली चाल, सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 450 अंक लुढ़का
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने का असर शेयर बाजार पर पड़ा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से लगभग 450 प्वाइंट घटकर 35543.93 पर बंद हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो वह भी दिन के ऊपरी स्तर से 127 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 10801.85 पर बंद हुआ है।
बाजार | May 15, 2018, 03:58 PM IST -
BJP की कर्नाटक जीत ने रुपए में भरी जान, विदेशी निवेश में सुधार की उम्मीद से आई रिकवरी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों के बाद रुपए में जो गिरावट आई थी वह रुझानों के बदलते ही अब तेजी में तब्दील हो चुकी है। दिन के निचले स्तर से रुपया करीब 30 पैसे तक रिकवर हो चुका है। सुबह जब बाजार खुला था तो रुपया 67.79 के स्तर तक लुढ़क गया था जो करीब डेढ़ साल में सबसे निचला स्तर है, लेकिन अब रुपए में फिर से रिकवरी आई है और यह 67.49 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है
बाजार | May 15, 2018, 11:47 AM IST -
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1000 रुपए के करीब, अडानी ग्रुप के शेयरों में भी तेजी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझान से शेयर बाजार में जोरदार उछाल है जिस वजह से मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री और गौतम अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल है
बाजार | May 15, 2018, 10:54 AM IST
-
Karnataka Election Results 2018: BJP बहुमत से थोड़ा पीछे, शेयर बाजार ने गंवाई बढ़त
फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सिर्फ 140 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35696 पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में भी अब सिर्फ 40 प्वाइंट की बढ़त बची है और यह 10846 पर ट्रेड हो रहा है। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 35993 और निफ्टी 10929 के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया था।
बाजार | May 15, 2018, 01:39 PM IST -
कर्नाटक में मतगणना के बीच रुपए में भारी गिरावट, करीब डेढ़ साल के निचले स्तर तक आया
शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे की कमजोरी के साथ 67.68 पर खुला लेकिन इसके बाद इसमें बिकवाली बढ़ी और अभी यह करीब 24 पैसे की भारी कमजोरी के साथ ट्रेड हो रहा है। डॉलर का भाव बढ़कर 67.75 रुपए हो गया है जो करीब डेढ़ साल में सबसे ज्यादा भाव है।
बाजार | May 15, 2018, 09:14 AM IST -
कर्नाटक चुनाव नतीजों से पहले शांत शेयर बाजार, सेंसेक्स 3 महीने की ऊंचाई से फिसलकर सपाट हुआ बंद
मंगलवार को आने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले आज सोमवार को शेयर बाजार में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। शेयर बाजार में आज बैंक शेयरों को छोड़ अधिकतर सेक्टर इंडेक्स पर दबाव देखा गया।
बाजार | May 14, 2018, 04:00 PM IST -
मध्य प्रदेश में ‘चुनावी चना’ खरीदेगी केंद्र सरकार, कृषि मंत्री ने की घोषणा
देश के सबसे बड़े चना उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनावों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ी घोषणा की है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने इस साल राज्य में 11.27 लाख टन चना खरीदने की घोषणा की है। किसी एक सीजन में एक राज्य से केंद्र की तरफ से होने वाली यह अबतक की सबसे बड़ी दलहन खरीद होगी
बाजार | May 10, 2018, 05:59 PM IST -
IOC ने बताया 24 अप्रैल के बाद क्यों नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, ग्राहकों में घबराहट फैलने के थे आसार
सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन आयल कॉरपोरेशन (IOC) के चेयरमैन संजीव सिंह ने मंगलवार को कहा कि कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अस्थायी तौर पर स्थिर रखने का फैसला किया है ताकि ईंधन के मूल्य में तीव्र वृद्धि नहीं हो और ग्राहकों में घबराहट न फैले।
बिज़नेस | May 08, 2018, 08:50 PM IST