PETROL AND DIESEL PRICE
-
सरकार ने की घोषणा, पेट्रोल-डीजल के दाम में जल्द होगी और कटौती
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और ज्यादा कमी आएगी। प्रधान ने कहा कि मोदी सरकार उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने की इच्छुक है।
बिज़नेस | Jun 26, 2018, 05:03 PM IST -
ओपेक बैठक के बाद घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली-मुंबई सहित अन्य शहरों में जानिए क्या है भाव
शुक्रवार को ओपेके देशों द्वारा जुलाई से प्रतिदिन 10 लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने की घोषणा के बाद शनिवार को भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में और कटौती हुई है। 29 मई को अपना अब तक का उच्च स्तर छूने के बाद ईंधन के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
बिज़नेस | Jun 23, 2018, 11:31 AM IST -
भारत के लिए आई बड़ी खुशखबरी, ओपेके देश 1 जुलाई से प्रतिदिन 10 लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने को हुए राजी
महंगे पेट्रोल-डीजल की मार झेल रहे भारत के लोगों के लिए एक बड़ी खबर ओपेके से आई है। वियना में शुक्रवार को आयोजित 14 ओपेक देशों की बैठक में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमति बन गई है।
बिज़नेस | Jun 22, 2018, 08:58 PM IST -
पेट्रोल-डीजल: और घट सकते हैं दाम, कच्चे तेल का भाव 10 हफ्ते के निचले स्तर तक लुढ़का
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 दिन से किसी तरह की कटौती नहीं हुई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इनके दाम और घट सकते हैं क्योंकि विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कटौती हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कच्चे तेल का भाव घटकर ढाई महीने के निचले स्तर तक आ गया है जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम करीब डेढ़ महीने के निचले स्तर पर है।
बिज़नेस | Jun 18, 2018, 09:28 AM IST -
पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने से बढ़ेगा राजकोषीय घाटा, मूडीज ने सरकार को किया आगाह
वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने मोदी सरकार को आगाह किया है कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में किसी तरह की कटौती करने पर यदि सरकारी खर्च में उतनी ही कटौती न की गई तो राजकोषीय घाटा बुरी तरह प्रभावित होगा।
बिज़नेस | Jun 17, 2018, 01:11 PM IST
-
दो दिन से स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, आगे कीमतों में आ सकता है उछाल
15 दिनों तक लगातार गिरावट के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत पिछले दो दिनों से स्थिर बनी हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा तेल कंपनियों की अधिसूचनाओं की समीक्षा के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमत में पिछली 12 जून को संशोधन किया गया था।
बिज़नेस | Jun 14, 2018, 06:36 PM IST -
पेट्रोल-डीजल: 2 हफ्ते में पेट्रोल 2 रुपए सस्ता, लेकिन आगे थम सकती है कटौती
पिछले 2 हफ्ते से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही लगातार कटौती की वजह से दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपए और डीजल 1.36 रुपए सस्ता हुआ है लेकिन इससे पहले लगातार 16 दिन हुई बढ़ोतरी में पेट्रोल 3.80 रुपए और डीजल 3.28 रुपए महंगा हुआ था। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे और डीजल में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है
बिज़नेस | Jun 12, 2018, 09:36 AM IST -
पेट्रोल-डीजल: 68 रुपए के नीचे आया डीजल, लगातार 13 दिन से भाव में कटौती
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए भाव के मुताबिक 13 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों 1.85 रुपए और डीजल की कीमतों में 1.36 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई है। रविवार को दिल्ली में डीजल के दाम 15 पैसे और पेट्रोल के दाम 20 पैसे कम हुए हैं
बिज़नेस | Jun 11, 2018, 09:01 AM IST -
पेट्रोल-डीजल: 77 रुपए के नीचे आया पेट्रोल का दाम, 12 दिन में पेट्रोल 1.65 रुपए और डीजल 1.21 रुपए सस्ता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी को देखते हुए देश की तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती कर रही हैं। रविवार को लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम घटे हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए भाव के मुताबिक 12 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों 1.65 रुपए और डीजल की कीमतों में 1.21 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 24 पैसे और डीजल के दाम 18 पैसे कम हुए हैं।
बिज़नेस | Jun 10, 2018, 10:19 AM IST -
महंगे तेल पर दिल्ली सरकार की सफाई, 2016 से नहीं बढ़ाया पेट्रोल, डीजल पर वैट
दिल्ली सरकार ने शनिवार को विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए राज्य विधानसभा को सूचित किया कि राष्ट्रीय राजधानी की सरकार ने जनवरी 2016 से पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर(वैट) नहीं बढ़ाए हैं।
बिज़नेस | Jun 09, 2018, 06:18 PM IST
-
26 रुपए लीटर आने वाला कच्चा तेल कैसे बन जाता है 78 रुपए लीटर का पेट्रोल, एसौचेम ने बताया पूरा गणित
पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छूने के बीच उद्योग मंडल एसोचैम का कहना है कि आम आदमी से जुड़ी इस समस्या से निपटने के लिए तेल पर लागू करों में कटौती करना ही सबसे अच्छा उपाय है।
बिज़नेस | Jun 08, 2018, 03:56 PM IST -
12 दिन में 1.5 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ डॉलर, आपको इससे फायदा होने के साथ नुकसान भी
अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए में पिछले 12 दिन से जोरदार रिकवरी देखी जा रही है, आज डॉलर का भाव घटकर 66.85 रुपए तक आ गया है जो करीब 4 हफ्ते में सबसे अधिक भाव है, 12 दिन पहले डॉलर का भाव 68.47 रुपए के ऊपरी स्तर तक चला गया था, लेकिन अब डॉलर सस्ता हो रहा है और रुपए में मजबूती आने लगी है, रुपए में आई इस मजबूती का असर हम सबकी जेब पर पड़ सकता है।
बाजार | Jun 04, 2018, 10:18 AM IST -
78 रुपए के नीचे आया पेट्रोल, आगे और सस्ता होने की उम्मीद
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज की कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल का भाव 78 रुपए प्रति लीटर के नीचे और डीजल का भाव 69 रुपए के नीचे आ गया है। सोमवार को डीजल में 14 पैसे और पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। 6 दिन में रिकॉर्ड ऊंचाई से पेट्रोल सिर्फ 47 पैसे और डीजल मात्र 34 पैसे घटा है
बिज़नेस | Jun 04, 2018, 08:17 AM IST -
चौथे दिन लगातार कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में आज पेट्रोल बिक रहा है इस कीमत पर
लगातार चौथे दिन शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 78.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.11 रुपए प्रति लीटर है
बिज़नेस | Jun 02, 2018, 12:45 PM IST -
केरल में पेट्रोल, डीजल के दाम एक रुपए प्रति लीटर घटे, राज्य सरकार ने उपकर घटाया
केरल में आज से पेट्रोल और डीजल के दाम एक रुपए प्रति लीटर घट गए हैं। राज्य सरकार ने ईंधन पर उपकर घटाया है, जिससे पेट्रोल, डीजल कीमतों में यह कमी आई है।
बिज़नेस | Jun 01, 2018, 06:56 PM IST
-
LPG के दामों में भारी बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल-डीजल ने दी मामूली राहत, घट गए दाम
पेट्रोल की कीमतों में मामली कटौती ने मरहम का काम किया है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतें 6 पैसे घट गई हैं।
बिज़नेस | Jun 01, 2018, 12:25 PM IST -
1 जून से पेट्रोल-डीजल की कीमतें हो जाएंगी इतनी कम, केरल कैबिनेट ने लिया टैक्स घटाने का फैसला
पेट्रोल और डीजल की कीमत केरल में 1 जून से कम हो जाएंगी। राज्य सरकार ने बुधवार को ईंधन की कीमत एक रुपए प्रति लीटर घटाने का फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में ईंधन पर टैक्स घटाने का फैसला लिया गया।
बिज़नेस | May 30, 2018, 03:59 PM IST -
पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बढ़ेगा आपके घर का बजट, FMCG कंपनियां बढ़ा सकती है अपने उत्पादों के दाम
पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतें सिर्फ आपकी गाड़ी का ही बजट नहीं बढ़ा रही हैं बल्कि जल्दी ही ये आपके घर के बजट को भी बिगाड़ सकती हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले तेल, साबुन, मंजन, शैंपू और अन्य उत्पादों को बनाने वाली कंपनियां कह रही हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से उनकी लागत बढ़ी है जिससे वह अपने उत्पादों की कीमतों में 4-7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।
बिज़नेस | May 29, 2018, 10:39 AM IST -
SBI ने दी सलाह : पेट्रोल 2.65 रुपए तक हो सकता है सस्ता, बशर्ते राज्य सरकारें अतिरिक्त राजस्व-लाभ छोड़ दें
राज्य सरकारें कच्चे तेल के दाम में उछाल के चलते होने वाले अपने संभावित अतिरिक्त राजस्व-लाभ को छोड़ने को तैयार हो तो पेट्रोल 2.65 रुपए और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ताजा इकोरैप रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है।
बिज़नेस | May 28, 2018, 08:49 PM IST -
पेट्रोल-डीजल के 2-3 रुपए सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी, क्रूड ऑयल सस्ता होने के साथ रुपए में आया उछाल
ट्रोल-डीजल की मार्केट के जानकारों के मुताबिक हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में जिस तरह से गिरावट आई है और रुपए में जो रिकवरी देखने को मिल रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि इस हफ्ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-5 प्रतिशत तक यानि 2-3 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो सकती है
बिज़नेस | May 28, 2018, 01:33 PM IST