RBI
-
सिर्फ चाइनीज माल ही नहीं अब बैंक भी आ रहे हैं भारत, RBI ने बैंक ऑफ चाइना को दिया लाइसेंस
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक ऑफ चाइना को भारत में कामकाज शुरू करने के लिये लाइसेंस जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इसका वादा किया था।
बिज़नेस | Jul 04, 2018, 08:22 PM IST -
PNB के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और पूर्व RBI डिप्टी गवर्नर के सी चक्रवर्ती के विदेश जाने पर रोक: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब नैशनल बैंक (PNB) के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर रह चुके हैं के सी चक्रवर्ती की विदेश यात्रा पर रोक लगा दी गई है। अंग्रेजी समाचार पत्र ईटी की खबर के मुताबिक पहली मई 2018 को चक्रवर्ती को लंदन जाने से मुंबई एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था क्योंकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उनके खिलाफ लुक आऊट सर्कुलर (LOC) जारी किया था।
बिज़नेस | Jul 04, 2018, 12:17 PM IST -
रुपया पांच साल के निचले स्तर से उबरकर हुआ 23 पैसे मजबूत, डॉलर के मुकाबले 68.57 पर हुआ बंद
निर्यातकों और निगमित कंपनियों की ताजा डॉलर बिकवाली के कारण रुपया कल की भारी गिरावट से उबरता हुआ 23 पैसों की मजबूती के साथ 68.57 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार | Jul 03, 2018, 08:57 PM IST -
सरकारी बैंकों के नियमन के लिए RBI की शक्तियों पर बातचीत के लिए तैयार है सरकार: गोयल
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि सरकारी बैंकों के नियमन के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की शक्तियों पर बातचीत के लिए सरकार तैयार है। हाल ही में केंद्रीय बैंक ने इस बात को उठाया था।
बिज़नेस | Jul 03, 2018, 08:45 PM IST -
रुपया अल्पावधि में 68 से 72 के दायरे में पहुंच सकता है, लेकिन स्थिति में सुधार की है पूरी संभावना
बढ़ते वैश्विक जोखिम से अल्पावधि में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 68 से 72 रुपए प्रति डॉलर के दायरे में पहुंच सकता है लेकिन इसके बाद रिजर्व बैंक (RBI) स्थिति नियंत्रण में लाने के लिये बाजार में हस्तक्षेप कर सकता है। यूबीएस की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।
बाजार | Jul 03, 2018, 07:41 PM IST
-
RBI ने बैंकों से कहा जल्द अपग्रेड करो एटीएम, ग्राहकों पर बढ़ सकता है बोझ
यदि आप भी कैश लेनदेने के लिए बार-बार एटीएम से पैसे निकालते हैं तो यह खबर आपको परेशानी में डाल सकती है। आरबीआई ने बैंकों से अपने एटीएम अपग्रेड करने का आदेश दिया है।
बिज़नेस | Jul 03, 2018, 01:13 PM IST -
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.25 अरब डॉलर घटा, सात महीने के निचले स्तर पर पहुंचा
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 22 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान 2.25 अरब डॉलर घटकर 407.81 अरब डॉलर रह गया। मुद्रा भंडार का यह सात महीने का सबसे निचला स्तर है।
बिज़नेस | Jun 30, 2018, 12:47 PM IST -
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2018 के न्यूनतम स्तर पर, 2 महीने में 16 अरब डॉलर की कमी
डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए में लगातार गिरावट के पीछे बड़ी वजह देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आ रही गिरावट भी है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के मुताबिक 15 जून को खत्म हफ्ते के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 410.07 अरब डॉलर दर्ज किया गया है जो 2018 में सबसे कम स्तर है और रिकॉर्ड स्तर से करीब 16 अरब डॉलर कम है
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 01:15 PM IST -
बैंकिंग प्रणाली के लिए बेहतर साबित होगा आईबीसी, भले मौजूदा समय में इससे कुछ परेशानी हो रही हो: आचार्य
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने मंगलवार को कहा कि ऋणशोधन अक्षमता व दिवाला संहिता (IBC) जैसी पहलों व फंसे कर्ज को त्वरित चिन्हित करने जैसे कदम वित्तीय स्थिरता के लिए अच्छे साबित होंगे भले ही फौरी तौर पर इनसे दिक्कत हो।
बिज़नेस | Jun 27, 2018, 10:54 AM IST -
सरकारी बैंकों पर बढ़ेगा और दबाव, RBI ने कहा NPA की स्थिति हो सकती है और खराब
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सकल एनपीए की स्थिति को लेकर धुंधली तस्वीर पेश की है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि बैंकों की सकल गैर- निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) चालू वित्त वर्ष की समाप्ति तक बढ़कर 12.2 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।
बिज़नेस | Jun 26, 2018, 08:31 PM IST
-
HSBC ने कर्ज महंगा होने का लगाया अनुमान, महंगाई दर पर अंकुश लगाने के लिए RBI नीतिगत दरों में कर सकता है वृद्धि
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) महंगाई दर पर अंकुश लगाने के लिए के प्रमुख नीतिगत दरों में आगे और भी वृद्धि कर है और इसके लिए गुंजाइश भी है। यह मानना है कि वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी एचएसबीसी का जिसने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में यह बात कही है।
बिज़नेस | Jun 25, 2018, 02:45 PM IST -
रिजर्व बैंक ने दिया बैंकों को निर्देश, एटीएम को अपग्रेड कर बनाया जाए उन्हें अधिक सुरक्षित
बैंकों द्वारा एटीएम के सुरक्षा मुद्दों पर धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सभी बैंकों से अपने-अपने एटीएम का तय समय सीमा में उन्नयन करने को कहा है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि यदि बैंक एटीएम को तय समय में अधिक सुरक्षित नहीं बनाते हैं तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
बिज़नेस | Jun 21, 2018, 07:54 PM IST -
RBI ने LRS नियम किए कड़े, 25000 डॉलर से कम लेनदेन के लिए भी पैन जरूरी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उदारीकृत धन प्रेषण योजना (Liberalised Remittance Scheme) के तहत नियमों को कुछ और कड़ा किया है। इसके तहत अब देश से बाहर 25,000 डालर से भी कम के लेन-देन पर स्थायी खाता संख्या (PAN) का जिक्र करना अनिवार्य कर दिया गया है। योजना के तहत नाबालिग सहित किसी भी निवासी व्यक्ति को एक वित्त वर्ष में चालू खाता या पूंजी खाते या दोनों में किसी भी अनुमति प्राप्त लेनदेन के लिये 2,50,000 डालर बिना किसी रोक-टोक के भेजने की अनुमति है
बिज़नेस | Jun 20, 2018, 10:24 AM IST -
लोन लेकर घर खरीदने वालों को RBI ने दी राहत, प्राथमिक क्षेत्र ऋण के तहत होम लोन की सीमा बढ़ाकर 35 लाख रुपए की
रिजर्व बैंक ने सस्ते मकानों के खरीदारों के लिये कर्ज सुविधा को और बेहतर बनाते हुए अब 35 लाख रुपए तक के कर्ज को प्राथमिक क्षेत्र के कर्ज की श्रेणी में शामिल कर दिया है। यह सुविधा 45 लाख रुपए तक की कीमत वाले मकानों के लिए उपलब्ध होगी।
मेरा पैसा | Jun 19, 2018, 08:56 PM IST -
BofAML ने मोदी सरकार को दी खुशखबरी, चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में नीचे आएगी खुदरा महंगाई दर
वैश्विक ब्रोकरेज कंपनियों मसलन बैंक आफ अमेरिका मेरिल लिंच (BofAML), डॉयचे बैंक और यूबीएस के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर में और अभी होने वाली वृद्धि तुलनात्मक आधार के विपरीत प्रभाव की वजह से होगी। यह प्रभाव खत्म हो ही यह यह नीचे आएगी।
बिज़नेस | Jun 17, 2018, 02:37 PM IST
-
90 करोड़ के पार पहुंची डेबिट कार्ड की संख्या, सबसे अधिक ग्राहक SBI के साथ लेकिन Paytm की ग्रोथ सबसे ज्यादा
पिछले 4 साल के दौरान देश में बैंकिंग सेवाओं में तेजी से ग्रोथ देखने को मिली है जिससे बैंकों के साथ नए ग्राहक जुड़े हैं और बैंकों की तरफ से ग्राहकों को ज्यादा मात्रा में डेबिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में डेबिट कार्ड का आंकड़ा 90 करोड़ को पार कर गया है
बिज़नेस | Jun 16, 2018, 01:58 PM IST -
मोदी सरकार के लिए बहुत दिनों बाद आई अच्छी खबर, विदेशी मुद्रा भंडार 87.95 करोड़ रुपए बढ़ा
देश का विदेशी पूंजी भंडार 8 जून को समाप्त सप्ताह में 87.95 करोड़ डॉलर बढ़कर 413.10 अरब डॉलर हो गया, जो 27,881.9 अरब रुपए के बराबर है।
बिज़नेस | Jun 16, 2018, 11:34 AM IST -
RBI ने किया आगाह, कहा उसके नाम पर फर्जी e-mail भेज रहे हैं शरारती तत्व
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) के अलावा अन्य स्त्रोतों से प्राप्त भर्ती से जुड़ी सूचनाओं को लेकर चेतावनी दी है। बैक ने कहा कि कुछ शरारती तत्व केंद्रीय बैंक के अधिकारियों के रूप में खुद को पेश करके फर्जी e-mail भेज रहे हैं।
बिज़नेस | Jun 13, 2018, 08:33 AM IST -
आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल संसदीय समिति के सामने हुए पेश, उनसे पूछे गए ये महत्वपूर्ण सवाल
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर उर्जित पटेल मंगलवार को संसद की एक समिति के सामने पेश हुए जहां उन्हें बैंकों के वसूली में फंसे कर्ज के ऊंचे स्तर, बैंकों में धोखाधड़ी और नकदी संकट जैसे मुद्दों पर कुछ कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। पटेल ने समिति सदस्यों को आश्वासन है रिजर्व बैंक अपनी प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कदम उठा रहा है।
बिज़नेस | Jun 12, 2018, 04:36 PM IST -
RBI गवर्नर उर्जित पटेल संसदीय समिति के समक्ष पेश, कड़े सवालों का किया सामना
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर उर्जित पटेल आज संसद की एक समिति के सामने पेश हुए जहां उन्हें बैंकों के वसूली में फंसे कर्ज के ऊंचे स्तर, बैंकों में धोखाधड़ी और नकदी संकट जैसे मुद्दों पर कुछ कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। पटेल ने समिति सदस्यों को आश्वासन है रिजर्व बैंक अपनी प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कदम उठा रहा है
बिज़नेस | Jun 12, 2018, 04:29 PM IST