SHARE MARKET
-
बाजार में आज देखी जा रही तेजी, IT शेयर उछले, FMCG स्टॉक्स में गिरावट
निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बजाज-ऑटो में 4.33 फीसदी, बीईएल में 1.57 फीसदी, इन्फोसिस में 1.52 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प में 1.27 फीसदी और विप्रो में 1.12 फीसदी दिखी।
बाजार | Jan 29, 2025, 09:50 AM IST -
शेयर बाजार में दिखी बढ़िया रिकवरी, सेंसेक्स 535 और निफ्टी 128 अंकों के उछाल के साथ बंद
मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 535.24 अंकों (0.71%) की बढ़त के साथ 75,901.41 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 128.10 अंकों (0.56%) की तेजी के साथ 22,957.25 अंकों पर बंद हुआ।
बाजार | Jan 28, 2025, 03:51 PM IST -
Budget 2025: बजट क्या रेलवे स्टॉक्स को पटरी पर ला पाएगा? वित्त मंत्री से हैं उम्मीदें
रेलवे शेयरों में ओरिएंटल, इरकॉन जुपिटर वैगन्स और टीटागढ़ अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तरों से लगभग 50% गिर गए, जबकि राइट्स, बीईएमएल, रामकृष्ण फोर्जिंग्स, टेक्समैको रेल, आईआरएफसी अपने उच्च स्तरों से 30% से अधिक लुढ़क गए।
बाजार | Jan 28, 2025, 12:44 PM IST -
शेयर बाजार की तेज उछाल के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी मंगल, ये शेयर चमके
शेयर बाजार में बीते कई दिनों से लगातार गिरावट के बाद आज हरे निशान में कारोबार की शुरुआत हुई है। निवेशकों को बाजार की मजबूत वापसी का इंतजार है।
बाजार | Jan 28, 2025, 09:58 AM IST -
इतिहास का सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट क्रैश फरवरी 2025 में होगा! जानें किसने की यह भविष्यवाणी
कियोसाकी का मनना है कि शेयर बाजार क्रैश होने से सब कुछ बिक्री पर चला जाता है," उन्होंने बाजार में गिरावट के दौरान कारों और घरों जैसी प्रॉपर्टी की कीमत कम होने होने की ओर इशारा किया है।
बिज़नेस | Jan 27, 2025, 05:41 PM IST
-
Stock market crash: सेंसेक्स 824 अंक लुढ़का, जानें आखिर क्यों टूट रहा मार्केट और अभी कितनी गिरावट?
सेंसेक्स 824.29 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 75,366.17 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 263.05 अंक टूटकर 22,829.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से सिर्फ 5 शेयर हरे निशान में बंद हुए।
बाजार | Jan 27, 2025, 03:44 PM IST -
SEBI के नए चेयरमैन की तलाश शुरू, आवेदन आमंत्रित किए गए, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग ने एक सार्वजनिक विज्ञापन में 17 फरवरी तक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। मौजूदा चेयरमैन माधवी पुरी बुच का तीन साल का कार्यकाल 28 फरवरी को खत्म हो रहा है।
बाजार | Jan 27, 2025, 11:51 AM IST -
शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 583 अंक टूटा, निफ्टी भी पस्त, ये स्टॉक्स लुढ़के
कारोबार की शुरुआत होते ही निफ्टी पर ब्रिटानिया, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज लैब्स प्रमुख लाभ में हैं, जबकि एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंडाल्को, ट्रेंट, एक्सिस बैंक नुकसान में दिखे। रियल्टी को छोड़कर, अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
बाजार | Jan 27, 2025, 09:52 AM IST -
1 फरवरी को पेश होगा Budget, शेयर बाजार और बजट का गहरा रिश्ता, तो क्या अगले हफ्ते मार्केट में लौटेगी तेजी?
शेयर बाजार 1 फरवरी, शनिवार को आम बजट पेश किए जाने के चलते कारोबार के लिए खुले रहेंगे। बीएसई और एनएसई ने पिछले महीने इस बारे में घोषणा की थी।
बाजार | Jan 26, 2025, 10:48 AM IST -
इस दिग्गज इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिले 2038 करोड़ रुपये के ठेके, देखें कैसी है शेयरों की स्थिति
केपीआईएल सबसे बड़ी ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) कंपनियों में से एक है। ये कंपनी मौजूदा समय में 30 से ज्यादा देशों में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड की ग्लोबल लेवल पर 75 देशों में उपस्थिति है।
बाजार | Jan 24, 2025, 01:36 PM IST
-
हरे निशान के साथ शेयर बाजार ने की शुरुआत, सेंसेक्स 76,600 के पार, निफ्टी में भी बढ़त, जानें डिटेल
कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स इंडेक्स में पावरग्रिड, टाटा स्टील, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक लाभ में देखे गए, जबकि सन फार्मा, जोमैटो और मारुति सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बाजार | Jan 24, 2025, 09:42 AM IST -
QIP के जरिए 5000 करोड़ रुपये जुटाएगी ये सरकारी कंपनी, बोर्ड से मिली मंजूरी
गुरुवार को इरेडा के शेयरों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। आज बीएसई पर कंपनी के शेयर 3.45 रुपये (1.72 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 196.85 रुपये पर बंद हुए। बुधवार को 200.30 रुपये के भाव पर बंद हुए कंपनी के शेयर आज गिरावट के साथ 199.00 रुपये के भाव पर खुले थे।
बाजार | Jan 23, 2025, 06:24 PM IST -
टूटे हुए बाजार में भी 13% की तूफानी तेजी, क्या आपके पोर्टफोलियो में भी है ये शेयर
शेयर बाजार में गिरावट के इस दौर में भी कुछ स्टॉक्स ऐसे हैं, जिनपर कोई खास फर्क पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है। जानी-मानी आईटी कंपनी कोफोर्ज के शेयर आज रॉकेट की रफ्तार से चढ़ रहे हैं। गुरुवार को दोपहर 12.40 बजे तक कोफोर्ज के शेयर 1028.55 रुपये (12.51%) की ताबड़तोड़ तेजी के साथ 9253.65 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।
बाजार | Jan 23, 2025, 12:53 PM IST -
2000000 नए निवेशक प्रत्येक महीने शेयर बाजार से जुड़ रहे, डीमैट खातों की संख्या 21 करोड़ हुई, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
पिछले 9 साल से भारतीय बाजारों में पॉजिटिव रिटर्न देखने को मिल रहा है। इसके चलते तेजी से युवा निवेशक बाजार की ओर रुख कर रहे हैं।
बाजार | Jan 22, 2025, 06:51 PM IST -
शेयर मार्केट में बड़ी रिकवरी, Sensex 566 अंक उछला, लेकिन मिड और स्मॉल कैप स्टॉक्स की हुई जबरदस्त पिटाई
हालांकि, दूसरी ओर आज भी मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स की भयंकर पिटाई हुई। कारोबार के दौरान एक समय मिड कैप इंडेक्स 1500 अंक तक टूट गया लेकिन बाद में रिकवरी आई। बाजार बंद होने पर मिडकैप इंडेक्स 516.19 अंक गिरकर बंद हुआ।
बाजार | Jan 22, 2025, 03:46 PM IST
-
स्टॉक मार्केट में इतनी बड़ी गिरावट को 5 प्वाइंट में समझिए, तैयार रहें...अभी और टूटेगा बाजार!
बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 1,235.08 अंकों का गोता लगाते हुए 75,838.36 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 320.10 अंक फिसलकर 23,024.65 पर बंद हुआ।
बाजार | Jan 21, 2025, 04:32 PM IST -
ट्रंप के आते ही शेयर बाजार में क्यों मचा कोहराम? निफ्टी 320 अंक लुढ़का, सेंसेक्स 76000 के नीचे आया
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति का पद संभलाते ही पड़ोसी देशों पर व्यापार शुल्क लगाने की घोषणा की है। इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। इसके चलते दुनिया समेत भारतीय बाजार में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
बिज़नेस | Jan 21, 2025, 03:48 PM IST -
शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, हेल्थकेयर स्टॉक्स उछले, यहां दिखी गिरावट
Stock Market : निफ्टी पैक के शेयरों में मंगलवार को सबसे अधिक तेजी अपोलो हॉस्पिटल में 2.78 फीसदी, बीपीसीएल में 1.97 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.88 फीसदी, विप्रो में 1.35 फीसदी और श्रीराम फाइनेंस में 1.32 फीसदी देखने को मिली।
बाजार | Jan 21, 2025, 09:44 AM IST -
सेंसेक्स 454 और निफ्टी 142 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखा जबरदस्त उतार-चढ़ाव
सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 454.11 अंकों की बढ़त के साथ 77,073.44 अंकों पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 141.55 अंकों (0.61%) की तेजी के साथ 23,344.75 अंकों पर बंद हुआ।
बाजार | Jan 20, 2025, 04:26 PM IST -
अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेंगे, जानें भारतीय शेयर बाजार पर क्या होगा असर?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शोध प्रमुख-संपदा प्रबंधन सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि तीसरी तिमाही के लिए नतीजों का सिलसिला जारी है। ऐसे में घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा।
बाजार | Jan 19, 2025, 12:18 PM IST