SHARE MARKET
-
घरेलू शेयर बाजार ने किया निराश, सेंसेक्स 152 अंक टूटकर खुला, निफ्टी भी 22,000 से फिसला
अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, ग्रासिम, पावर ग्रिड कॉर्प और एशियन पेंट्स में गिरावट का रुख रहा। शुरुआती कारोबार में लगभग 1411 शेयरों में तेजी आई। जबकि 977 शेयरों में गिरावट आई।
बाजार | Mar 18, 2024, 09:49 AM IST -
स्टॉक मार्केट बंद होने के बाद भी कर पाएंगे शेयरों को ट्रांसफर, ये रहा स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस
ऑफ-मार्केट ट्रांसफर शुरू करने के लिए डिलीवरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (डीआईएस) जमा करें। भारत में दो डिपॉजिटरी हैं- नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (एनएसडीएल) और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (सीडीएसएल)।
बाजार | Mar 17, 2024, 07:51 PM IST -
इस कारण मिड-स्मॉल कैप शेयरों में आई बड़ी गिरावट, आगे क्या होगा? मार्केट एक्सपर्ट ने बताया
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि अगला सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगा क्योंकि जापान, अमेरिका और ब्रिटेन सहित दुनिया भर के प्रमुख केंद्रीय बैंक ब्याज दर संबंधी फैसलों की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ समय तक बाजार में उतार-चढ़ावा जारी रहने की उम्मीद है।
बाजार | Mar 17, 2024, 04:18 PM IST -
अमेरिका सहित कई देश लेंगे ब्याज दरों पर फैसला, शेयर मार्केट पर पड़ेगा सीधा असर, जानें एक्सपर्ट्स की राय
Share Market Outlook :बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,475.96 अंक या 1.99 प्रतिशत के नुकसान में रहा था। फेडरल रिजर्व के साथ बैंक ऑफ जापान और बैंक ऑफ इंग्लैंड इस सप्ताह के दौरान ब्याज दरों पर अपने निर्णय की घोषणा करेंगे।
बाजार | Mar 17, 2024, 12:59 PM IST -
5 साल में 1300% रिटर्न, LIC और म्यूचुअल फंड्स के खरीदे हुए इस शेयर ने किया मालामाल
Multibagger Stock Dixon Technologies : डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर ने बीते 5 साल में 1300 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। अगर कोई निवेशक 5 साल पहले डिक्शन टेक्नोलॉजीज के शेयर में 1 लाख रुपये लगाता, तो आज इस निवेश की वैल्यू 14 लाख रुपये होती।
बाजार | Mar 16, 2024, 01:52 PM IST
-
Mahadev app Scam: कई स्मॉलकैप और पेनी स्टॉक्स में निवेशकों को तगड़ा झटका, ₹1100 करोड़ मूल्य के स्टॉक्स फ्रीज
दुबई स्थित कथित हवाला ऑपरेटर हरि शंकर टिबरेवाला और संबंधित संस्थाओं के पास 30 से ज्यादा लिस्टेड स्टॉक हैं। महादेव ऑनलाइन बुक अवैध सट्टेबाजी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है।
बाजार | Mar 15, 2024, 01:07 PM IST -
शेयर मार्केट की लाल निशान में हुई ओपनिंग, सेंसेक्स 302 अंक टूटकर खुला, निफ्टी 22050 के पास
सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई। बीते कुछ दिनों से बाजार में लगातार गिरावट का रुख है। बाजार खुलने पर बीपीसीएल, ग्रासिम, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इंफोसिस और एमएंडएम आज सबसे नुकसान वाले शेयर रहे।
बाजार | Mar 15, 2024, 09:46 AM IST -
Gopal Snacks का शेयर 13% डिस्काउंट पर हुआ लिस्ट, जानें कितने पर हुआ डेब्यू
गोपाल स्नैक्स आईपीओ को अच्छा सब्सक्रिप्शन डिमांड मिला था, लेकिन माध्यमिक बाजार परिदृश्य और मिड और स्मॉल कैप में देखे गए बिक्री दबाव को देखते हुए एक्सपर्ट ने भी लिस्टिंग सपाट होने के संकेत दिए थे।
बाजार | Mar 14, 2024, 12:07 PM IST -
मार्केट में हाहाकार के बीच Jet Airways में लगातार तीसरे दिन लगा अपर सर्किट, ये है वजह
नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) ने बीते मंगलवार को जेट एयरवेज के स्वामित्व को जालान कालरॉक कंसोर्टियम (जेकेसी) को ट्रांसफर करने को हरी झंडी दे दी थी।
बाजार | Mar 14, 2024, 10:32 AM IST -
शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला, सेंसेक्स 213 अंक टूटकर खुला, निफ्टी भी धराशाई, फोकस में हैं ये स्टॉक्स
बेंचमार्क घरेलू सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान में खुले। बीते सत्र में 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की पूंजी निवेशकों ने गंवाई थी।
बाजार | Mar 14, 2024, 09:50 AM IST
-
Gopal Snacks IPO की लिस्टिंग आज, जानें कितनी है जीएमपी, शेयर के डेब्यू को लेकर क्या हैं संकेत
गोपाल स्नैक्स के शेयर गुरुवार के सौदों के दौरान एक विशेष प्री-ओपन सत्र में बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। गोपाल स्नैक्स का शेयर मूल्य गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से व्यापारियों और निवेशकों के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
बाजार | Mar 14, 2024, 07:31 AM IST -
Adani Group को आज 1.12 लाख करोड़ का लगा झटका, स्टॉक मार्केट में त्राहिमाम ने बिगाड़ा खेल
एसीसी के शेयर में 6.87 प्रतिशत, अडाणी पावर के शेयर में 4.99 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 4.58 प्रतिशत और अडाणी विल्मर में 4.25 प्रतिशत की गिरावट आई। अडाणी एंटरप्राइजेज में पिछले सात कारोबारी दिनों से गिरावट जारी है।
बिज़नेस | Mar 13, 2024, 07:31 PM IST -
निवेशकों के आज 13 लाख करोड़ स्वाहा, मिड-स्मॉल कैप में ब्लडबाथ, जानें अब आगे क्या?
शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स में 906.07 अंक की गिरावट आई है जबकि निफ्टी भी 338.00 अंक टूट गया।
बाजार | Mar 13, 2024, 05:26 PM IST -
1100 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 400 अंक टूटा, छोटे शेयरों में क्यों मचा है कोहराम?
Why Share Market Fall : सेबी के म्यूचुअल फंड्स को दिये पोर्टफोलियो को लेकर निर्देश के बाद से स्मॉल और मिड कैप शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। 19 फरवरी के बाद से ही ये शेयर गिर रहे हैं।
बाजार | Mar 13, 2024, 02:51 PM IST -
ITC के शेयर में जबरदस्त उछाल, Paytm में गिरावट, जानिए शुरुआती कारोबार में बाजार का हाल
Share Market News : शुरुआती कारोबार में निफ्टी एफएमसीजी में 1.71 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.33 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.09 फीसदी की तेजी तेजी दिखी।
बाजार | Mar 13, 2024, 10:01 AM IST
-
बड़े उतार-चढ़ाव के मजबूत बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 165 अंक चढ़ा, HDFC Bank में शानदार तेजी
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 4,212.76 करोड़ रुपये शेयर खरीदे।
बाजार | Mar 12, 2024, 05:08 PM IST -
ऑटो-आईटी में गिरावट तो रियल्टी-फार्मा में तेजी, जानिए आज कैसा है शेयर बाजार का हाल
मार्केट में सबसे अधिक तेजी सिप्ला, बीपीसीएल, हिंडाल्को, एसबीआई लाइफ और अल्ट्राटेक सीमेंट में देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट टाटा कंज्यूमर, बजाज ऑटो, टाटा स्टील, कोटक बैंक और टेक महिंद्रा में देखने को मिली।
बाजार | Mar 11, 2024, 09:59 AM IST -
Stock Market: इंट्राडे ट्रेडिंग की ये तगड़ी स्ट्रैटेजी दिला सकती है मोटा रिटर्न, बनेगा पैसे से पैसा
इंट्राडे ट्रेडिंग में अगर सही स्ट्रैटेजी और सही जानकारी हो तो आप स्टॉक पर हाई रिटर्न भी कमा सकते हैं। जानकारों का मानना है कि जब आप उन स्टॉक्स की पहचान ट्रेडिंग के लिए करते हैं तो संबंधित कंपनियों पर रिसर्च जरूर करें।
बाजार | Mar 11, 2024, 08:20 AM IST -
रेलवे की इस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार से मिला बड़ा ऑर्डर, स्टॉक पर कल दिखेगा असर
आपको बता दें कि पिछले एक साल में RVNL के स्टॉक ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। एक साल में स्टॉक ने निवेशकों को 256.76% का बंपर रिटर्न दिया है। शुक्रवार को शेयर 237.60 रुपये पर बंद हुआ था।
बाजार | Mar 10, 2024, 01:27 PM IST -
स्टॉक मार्केट में दिल खोलकर पैसा लगा रहे विदेशी निवेशक, इस कारण FPI का बदला मूड
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि तीन कारणों से एफपीआई भारतीय बाजार में रुचि दिखा रहे हैं। इनमें बाजार की मजबूती और अमेरिकी में बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट के अलावा जीडीपी की वृद्धि दर के उम्मीद से बेहतर आंकड़े शामिल हैं।
बाजार | Mar 10, 2024, 12:06 PM IST