1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 19 December 2025 Rashifal: आज साल की आखिरी अमावस्या पर सितारे दे रहे खास संकेत, सिंह-कन्या-मीन राशि वालों की किस्मत के खुलेंगे ताले; पढ़िए दैनिक राशिफल

19 December 2025 Rashifal: आज साल की आखिरी अमावस्या पर सितारे दे रहे खास संकेत, सिंह-कन्या-मीन राशि वालों की किस्मत के खुलेंगे ताले; पढ़िए दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 19, 2025 06:07 am IST,  Updated : Dec 19, 2025 09:52 am IST

19 December 2025 Ka Rashifal: पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या होने के कारण आज का दिन स्नान दान श्राद्ध के लिए विशेष माना जा रहा है। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव डाल रही है। यहां जानिए आज का पंचांग और मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।

19 December 2025 ka Rashifal- India TV Hindi
आज 19 दिसंबर 2025 का राशिफल Image Source : INDIA TV

19 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज पूरा दिन और रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 51 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान श्राद्ध की अमावस्या है। आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। अमावस्या तिथि और नक्षत्र के संयोग के साथ आज का राशिफल जीवन के अलग अलग क्षेत्रों में होने वाले बदलावों की ओर संकेत कर रहा है। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं आज का पूरा पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल।

मेष राशि: आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनंद की प्राप्ति होगी। पढ़िए मेष राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 9

वृष राशि: स्टूडेंट के लिए दिन रहेगा शानदार

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक कार्यों में लगा रहेगा। सामाजिक सुधार के कारण आपके पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते हैं और साथ ही आपका पूरा साथ देंगे। घर में लक्ष्मी के रूप में नए मेहमान के आने की खुशी में घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पढ़िए वृष राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 7

मिथुन राशि: कारोबार में मिलेंगे अच्छे ऑफर 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। धर्म के सिलसिले में किसी पंडाल में भी जा सकते हैं। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन रोमांचक रहने वाला है। व्यवसाय के सिलसिले में आज आपको अच्छे ऑफर आ सकते हैं। पढ़िए मिथुन राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - गुलाबी
  • शुभ अंक - 2

कर्क राशि: नौकरी वालों के लिए प्रमशन के योग

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन होगा। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। आज आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज आप अपने बचपन के दोस्त के साथ किसी लंबे टूर पर जा सकते हो। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। पढ़िए कर्क राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - बैंगनी
  • शुभ अंक - 6

सिंह राशि: अटके हुए कामों में मिलेगी सफलता

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आने का योग बन रहा है। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। पढ़िए सिंह राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 8

कन्या राशि: म्यूजिक फील्ड वालों के लिए दिन शानदार

आज का दिन किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपके सारे काम आसानी से हो जाएंगे। संगीत में रुझान वालों के लिए आज के दिन किसी बड़े शो में गाने का ऑफर आ सकता है। आज आप अपने स्कूल के दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। पढ़िए कन्या राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 5

तुला राशि: आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लॉ के स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को आज सीनियर्स की मदद से पूरा करने से आपके अच्छे मार्क्स प्राप्त हो सकते हैं। आज पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान पान पर ध्यान दें। पढ़िए तुला राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - नारंगी
  • शुभ अंक - 3

वृश्चिक राशि: किसी वजह से विवाहित जीवन में आएगी खटास

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लवमेट वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। विवाहित आज जीवनसाथी से ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें। इससे आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है। पढ़िए वृश्चिक राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 5

धनु राशि: शानदार रहेगा दिन, सेहत के प्रति रखें सावधानी

धनु राशि वालों आज आपकी नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करेंगे, तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठा करने में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। पढ़िए धनु राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - डार्क ग्रीन
  • शुभ अंक - 2

मकर राशि: पिछली कंपनी का अनुभव आएगा काम

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन पूरा समय परिवार वालों के साथ बितेगा। परिवार वालों के साथ रात को बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं। आज आपके मन में नए नए विचार आ सकते हैं, जिससे आपको आपके बिजनेस में काफी फायदा होने वाला है। पढ़िए मकर राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - नेवी ब्लू
  • शुभ अंक - 1

कुम्भ राशि: आज कारोबारियों के लिए अच्छा दिन

कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज खरीद सकते हैं। इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। आज स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा है। पढ़िए कुंभ राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - सुनहरा
  • शुभ अंक - 6

मीन राशि: नए व्यवसाय में पैसा लगाने से होगा दोगुना लाभ

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप उपयोगी वस्तु आज गिफ्ट कर सकते हैं। पढ़िए मीन राशि का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - आसमानी
  • शुभ अंक - 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।