1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 29 December Ka Rashifal: साल के आखिरी सोमवार के दिन खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार, धन-संपत्ति का मिलेगा लाभ

29 December Ka Rashifal: साल के आखिरी सोमवार के दिन खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार, धन-संपत्ति का मिलेगा लाभ

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 29, 2025 05:30 am IST,  Updated : Dec 29, 2025 08:36 am IST

29 December 2025 Ka Rashifal: आज 29 दिसंबर का दिन किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसे सावधानी बरतनी होगी? जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए आज का शुभ रंग और शुभ अंक।

आज का राशिफल- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

29 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज शाम्ब दशमी मनायी जायेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 31 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज सुबह 7 बजकर 23 मिनट पर बुध धनु राशि में गोचर कर चुके हैं।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। साथ ही आज का शुभ अंक और शुभ रंग भी जानें।

मेष राशि- 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आज अपने काम को आसान तरीके से करने का रास्ता मिल सकता है। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। आज का मेष राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 2

वृष राशि- 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका रुका काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज अपनी इच्छाशक्ति के बल पर योजनाओं पर काम कर पाएंगे। आज का वृषभ राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 7

मिथुन राशि- 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज का मिथुन राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 6

कर्क राशि- 

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें और अपनी बाते शेयर करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगें। आज का कर्क राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 6

सिंह राशि- 

आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलताएं छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी इससे आपका सकारात्मक विचार बनेगा। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें। आज का सिंह राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 8

कन्या राशि- 

आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज बच्चों को करियर के मामले में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगी। युवाओ को बढ़िया नौकरी के मिलने की संभावना बन रही है। आज का कन्या राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 5

तुला राशि- 

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करीयर को बढ़ाने मे किये गये प्रयासों के चलते लाभ होगाǀ आज अपने प्रिय व्यक्ति की निकटता से आपको खुशी होगी। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। संतान की सफलता के कारण,घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज का तुला राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि- 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। आज परिस्थितियों को ठीक से देखेंगे तो हर एक समस्या को हल कर पाएंगे। आज का वृश्चिक राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 6

धनु राशि- 

आज का दिन नई ऊर्जा लेकर आया है। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनात्मक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। महिलाओं को घर के कार्यों से राहत मिलेगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आज का धनु राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 5

मकर राशि- 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुये धन लाभ से आज अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। आज गलत विचारों को दूर करके खुद में सुधार करेंगे और गलत संगत से बचेंगे। आज क्रोध को नियंत्रित करने की कोशिश करें। आज का मकर राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 9

कुंभ राशि- 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आज काम के हिसाब से फल मिलेंगे। जिस बड़े लक्ष्य को पूरा करने की इच्छा है, उससे संबंधित रास्ता मिलेगा। आपके काम पर अंतिम परिणाम निर्भर करेगा। आज का कुंभ राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 4

मीन राशि- 

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है मेहनत के अच्छे परिणाम आपको हासिल होंगे। आज का मीन राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 5

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें  हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।