Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vinayak Chaturthi Upay: विनायक चतुर्थी के दिन करें ये आसान उपाय, गणेश जी की कृपा से जीवन में बनेगा सुखी और समृद्ध

Vinayak Chaturthi Upay: विनायक चतुर्थी के दिन करें ये आसान उपाय, गणेश जी की कृपा से जीवन में बनेगा सुखी और समृद्ध

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Vineeta Mandal Published : Mar 02, 2025 06:23 pm IST, Updated : Mar 02, 2025 06:23 pm IST

Vinayak Chaturthi 2025: अगर आपके जीवन से परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है तो विनायक चतुर्थी के दिन इन उपायों को जरूर करें। ऐसा करने से जीवन की समस्त समस्याओं का समाधान निकल जाता है।

विनायक चतुर्थी 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV विनायक चतुर्थी 2025

Vinayak Chaturthi Upay: 3 मार्च को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूजनीय का दर्जा दिया गया है। किसी भी देवी-देवता की पूजा से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा का ही विधान है। इन्हें बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। गणेश जी की उपासना शीघ्र फलदायी मानी गई है और विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी के निमित्त व्रत करने से व्यक्ति की समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है। साथ ही हर तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है, ज्ञान की प्राप्ति होती है और धन-संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि विनायक चतुर्थी के दिन किन उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

विनायक चतुर्थी के दिन करें ये आसान उपाय

- अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाना चाहते हैं, तो उसके लिए विनायक चतुर्थी के दिन स्नान आदि के बाद एक पान का पत्ता लें और उसे साफ पानी से धोकर, अच्छी तरह से कपड़े से पोंछ लें। फिर केसर की मदद से उस पर 'श्री' लिखें और भगवान श्री गणेश की पूजा के समय उन्हें अर्पित करें।

- अगर आप अपने बिजेनस संबंधी हर कार्य की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो विनायक चतुर्थी के दिन संकटनाशन गणेश स्त्रोत में दिये गये भगवान के इस मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है- प्रणम्यं शिरसा देव गौरीपुत्रं विनायकम। भक्तावासं: स्मरैनित्यंमायु:कामार्थसिद्धये।।

- अगर आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी के दिन प्रथम पूज्नीय भगवान गणेश के इस मंत्र का जप करें। मंत्र है-प्रथमं वक्रतुंडच एकदंतं द्वितीयकम। तृतीयं कृष्णं पिङा्क्षं गजवक्त्रं चतुर्थकम।।

- अगर आप अपने दांपत्य रिश्ते की खूबसूरती को बनाये रखना चाहते हैं, तो उसके लिए विनायक चतुर्थी के दिन एक चन्दन का टुकड़ा लें और उसे लाल रंग के कपड़े में बांधकर गणेश पूजा के समय भगवान की प्रतिमा के पास रख दें। पूजा समाप्त होने के बाद चन्दन बंधे उस कपड़े की गांठ को खोलकर, चन्दन को पूजा घर में रख दें और इस्तेमाल में ले लें और उस लाल रंग के कपड़े को अपने कपड़ों की अलमारी में रख लें।

- अगर आप कुछ समय से लगातार अलग-अलग परेशानियों में उलझे हुए हैं, तो ऐसी स्थिति से अपने आपको बाहर निकालने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन संकटनाशन गणेश स्त्रोत में दिये गये इस मंत्र का जप करें। मंत्र है- लम्बोदरं पंचमं चैव षष्ठं विकटमेव च। सप्तमं विघ्नराजेन्द्रं धूम्रवर्ण तथाष्टकम्।।

- दूसरों के मुकाबले अपने आपको ताकतवर बनाने के लिए, अपनी शक्ति का लोहा मनवाने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन श्री गणेश के इस मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है- नवमं भालचन्द्रं च दशमं तु विनायकम। एकादशं गणपतिं द्वादशं तु गजाननम।।

- अगर आप अपने परिवार की खुशहाली को हमेशा बनाये रखना चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी के दिन सफेद धागे में पिरोकर लाल फूलों की एक माला बनाएं और ध्यान रहे आपके परिवार में जितने सदस्य हैं, माला में उतनी ही संख्या में फूल पिरोने हैं। अब इस माला को भगवान गणेश को अर्पित कर दें और उनसे हाथ जोड़कर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करें।

- अगर आप अपने दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपने हर कार्य में सिद्धि पाना चाहते हैं, तो उसके लिए विनायक चतुर्थी के दिन इस मंत्र का जप करें। मंत्र है- गं गणपतये नमः। मंत्र का जप करने के बाद भगवान के आगे कपूर का दीपक जलाएं।

- अगर आप अपने बच्चों के करियर की तरक्की सुनिश्चित करना चाहते हैं और उनकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी चाहते हैं, तो उसके लिए विनायक चतुर्थी के दिन आप गणेश जी के इस मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है- 'वक्रतुण्डाय हुम्।'

- अगर आप अपनी किसी विशेष इच्छा की पूर्ति करना चाहते हैं, तो उसके लिए विनायक चतुर्थी के दिन आप स्नान आदि के बाद भगवान गणेश की विधि-पूर्वक पूजा करें। फिर एक मुट्ठी सफेद तिल के दाने लें। साथ ही भगवान की प्रतिमा के सामने कोई एक बर्तन रख दें। अब अपने दायें हाथ से थोड़े-थोड़े तिल के दाने लेकर भगवान के सामने रखे उस बर्तन में डालते जायें और तिल डालते समय 'श्री गणेशाय नमः' मंत्र का जप करना न भूलें। इस प्रकार 11 बार तिल के दाने भगवान के सामने रखने हैं और मंत्र का जप करना है'श्री गणेशाय नमः'। पूजा के बाद उन तिल के दानों को गाय को खिला दें।

- अगर जीवन से अशुभता को मिटाकर शुभता लाना चाहते हो या अपने शुभ फलों को सुनिश्चित करना चाहते हो, तो शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन आप गणेश जी के इस मंत्र का जप करें। मंत्र है-'मेधोल्काय स्वाहा।'

- अगर आपको नौकरी संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो उन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन गणपति जी के इस मंत्र का जप करें। मंत्र है- 'श्री गणेशाय नमः।'

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Vinayak Chaturthi 2025: फाल्गुन माह के विनायक चतुर्थी के दिन करें इस स्त्रोत का पाठ, गणपति बप्पा दूर करेंगे सभी संकट

Falgun Purnima 2025: फाल्गुन पूर्णिमा कब है? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement