1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 25 July 2024: इस मूलांक वालों को अचानक हो सकता है बड़ा धन लाभ, जानें कैसा बितेगा आपका दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 25 July 2024: इस मूलांक वालों को अचानक हो सकता है बड़ा धन लाभ, जानें कैसा बितेगा आपका दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 25, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jul 25, 2024 02:22 pm IST

Numerology 25 July 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (25 जुलाई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 25July 2024: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 11 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 32 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 अपनी समझदारी और सूझ-बूझ से मनचाहा काम करने में सफल रहेंगे। अनावश्यक खर्चा न करें।
  • मूलांक-2 आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। पुरानी सम्पत्ति या काफी दिनों से फंसा हुआ पैसा आज वापस मिलेगा।
  • मूलांक-3 छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।
  • मूलांक-4 आज लवमेट के साथ किसी लम्बी यात्रा के दौरान कुछ बेहतरीन पल बितायेंगे।
  • मूलांक-5 आज आपको नौकरी या व्यावसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी।
  • मूलांक-6 आज का दिन अच्छा रहेगा, धन कमाने के अच्छे अवसर आपको मिलने की संभावनाएं हैं।
  • मूलांक-7  पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता आयेगी, किसी उत्सव या प्रोग्राम का आयोजन भी हो सकता है।
  • मूलांक-8 आज आपके व्यापार में काफी बढ़ोत्तरी होगी, अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
  • मूलांक-9 आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा, अपने किसी रिश्तेदार के घर जाने का मन बना सकते है।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Chanakya Niti: ऐसे लोगों से दोस्ती करने पर सिर्फ होता है नुकसान, कहीं आप भी तो नहीं रहते ऐसे लोगों के साथ?

Sawan 2024: राहु-केतु और शनि भी देने लगेंगे अच्छे फल, बस सावन में कर लें ये 4 काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।