1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 30 August 2024: आज के दिन बन सकते हैं इस मूलांक वालों के बिगड़े काम, करियर के क्षेत्र में इन लोगों को दिखेंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 30 August 2024: आज के दिन बन सकते हैं इस मूलांक वालों के बिगड़े काम, करियर के क्षेत्र में इन लोगों को दिखेंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 30, 2024 06:30 am IST,  Updated : Aug 30, 2024 06:30 am IST

Numerology 30 August 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (30 अगस्त 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 30 August 2024: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 48 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। 

  • मूलांक-1 आज आपको जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है, आपका अधिकतर समय आज मनोरंजन में बीतेगा।
  • मूलांक-2 आज टीचरों के लिये दिन अच्छा रहेगा, आपको कॉलेज की तरफ से कहीं बाहर भेजा जा सकता है।
  • मूलांक-3 आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा, कुछ पुराने मित्रों से मिलने का योग बन रहा है।
  • मूलांक-4 आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
  • मूलांक-5 आज आपको कुछ ऐसे लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम में हेल्प करेंगे।
  • मूलांक-6 आज ऑफिस में अपने शब्दों पर कंट्रोल रखें, सहयोगी को आपकी बात बुरी लग सकती है।
  • मूलांक-7 आज आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे, नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेगी।
  • मूलांक-8 आज हर काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए, अन्यथा आपका काम बढ़ सकता है।
  • मूलांक-9 आज आप हर काम को बारीकी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, दिन अच्छा रहेगा।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

शुक्रवार को किया गया ये छोटा-सा उपाय आपको बना सकता है धनवान, घर की तिजोरियां हमेशा धन से भरी रहेगी

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर घर न लाएं इस तरह के गणपति, जानें कौनसे गणेश जी लाना चाहिए?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।