1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 30 March 2024: मूलांक 4 वाले जो राजनीति से जुड़े है उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है, यहां पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 30 March 2024: मूलांक 4 वाले जो राजनीति से जुड़े है उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है, यहां पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 30, 2024 06:30 am IST,  Updated : Mar 30, 2024 06:30 am IST

Numerology 30 March 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (30 मार्च 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 30 March 2024- India TV Hindi
Numerology 30 March 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 30 March 2024: 30 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि शनिवार रात 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक- 1 आज किसी अन्य गतिविधियों के कारण आपका कोई जरूरी काम रह सकता है।
  • मूलांक- 2 आज आप किसी समारोह में जाएंगे जहां आपकी किसी दोस्त से मुलाकात होगी।
  • मूलांक- 3 आज आपका दिन अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा अच्छा रहेगा, आपको ज्यादा लाभ होगा।
  • मूलांक- 4  राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा पद मिल सकता है, आपको ख़ुशी होगी।
  • मूलांक- 5 आज आप घर की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे, पिता को आप पर गर्व होगा।
  • मूलांक- 6 आज आपकी धर्म-कर्म में रूचि रहेगी, आप किसी तीर्थ स्थल पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।
  • मूलांक- 7 आज आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, वह तय समय पर पूरा हो जाएगा।
  • मूलांक- 8 आज आप माता के साथ बैठकर खूब सारी बातें करेंगे, आपकी पुरानी यादें ताजा होगी।
  • मूलांक- 9 आज ऑफिस में लोगों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, सभी आपका सम्मान करेंगे।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Hanuman Jayanti 2024: इस साल हनुमान जयंती पर बन रहा है अत्यंत दुर्लभ संयोग, जान लें सही डेट और पूजा शुभ मुहूर्त

Rang Panchmi 2024: 30 मार्च को मनाई जाएगी देवताओं की होली, द्वापर युग में ऐसे हुई थी रंग पंचमी की शुरुआत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।