1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 31 July 2024: कारोबारियों की जल्दबाजी बन सकती है बड़ी हानि का कारण, बिना सलाह के फैसला न लें इस मूलांक वाले, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 31 July 2024: कारोबारियों की जल्दबाजी बन सकती है बड़ी हानि का कारण, बिना सलाह के फैसला न लें इस मूलांक वाले, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 31, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jul 31, 2024 06:30 am IST

Numerology 31 July 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (31 जुलाई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 31 July 2024: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 आज आप अपने मन पर काबू रखेंगे । लोगों से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें।
  • मूलांक-2 आज कारोबार में कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी नही करेंगे तो आप आने वाली परेशानियों से बच जायेंगे।
  • मूलांक-3 आज परिवार का सहयोग आप की उलझन कम करेगा और आपसी रिश्ते में सौहार्द लायेगा ।
  • मूलांक-4 आज पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। लवमेट के साथ घूमने जायेंगे।
  • मूलांक-5 आज कुछ विपरीत परिस्थितियों में आप अपनी योग्यता और कौशल से उन पर नियंत्रण भी कर लेंगे।
  • मूलांक-6 आज कुछ समय अपने रुचिकर कामों में बिताने से सुकून मिलेगा। आज मीडिया से संबंधित काम में अधिक ध्यान देंगे ।
  • मूलांक-7  आज आप दूसरों के व्यक्तिगत मामलों मे दखल अंदाजी नहीं करेंगे।
  • मूलांक-8 आज सामाजिक कामों में अपना योगदान अवश्य रखें, इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा।
  • मूलांक-9 आज परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने से तरक्की के रास्ते बनेंगे। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Venus Transit 2024: 31 जुलाई को होने जा रहा है शुक्र का गोचर, इन 5 राशियों के जीवन में बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।