जुनैद खान और साई पल्लवि की फिल्म एक दिन का एक नया पोस्टर रिलीज हुआ है। फिल्म में दोनों की ये जोड़ी रोमांस करते नजर आने वाले हैं।
साई पल्लवी की मोस्ट अवेडेट हिंदी फिल्म डेब्यू 'एक दिन' का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें जुनैद खान भी उनके साथ हैं। साई पल्लवी और जुनैद खान की रोमांटिक केमिस्ट्री सभी को बहुत पसंद आ रही है।
जुनैद खान अब तीसरी फिल्म के लिए कमर कस चुके हैं और इस बार उन्होंने अलग फॉर्मूला अपनाया है। इस बार जुनैद ने अपनी हीरोइन साउथ सिनेमा से चुनी है जो रणबीर कपूर की रामायण में नजर आने वाली हैं।
साई पल्लवी, जुनैद खान के साथ 'एक दिन' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म 18 साल बाद आमिर खान और मंसूर खान की प्रोड्यूसर के तौर पर धांसू वापसी होने वाली है।
आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान के साथ अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की यूट्यूब रिलीज की घोषणा करते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। पिता और बेटे को पहली बार स्क्रीन पर साथ देख सभी को बहुत खुशी हो रही है।
आमिर खान इन दिनों एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले दिनों अपने जन्मदिन पर आमिर ने खुलासा किया था कि वह गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं और इस खुलासे के बाद वह लगातार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हो रहे हैं।
आमिर खान के 60वें जन्मदिन से पहले ही उनके घर सितारों का जमावड़ा लगने लगा है। जन्मदिन से पहले ही शाम को शाहरुख और सलमान खान उनके घर बधाई देने पहुंचे थे।
आमिर खान के लाडले जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। इस फिल्म के फ्लॉप होने पर आमिर खान को बहुद दुख हुआ है। इसको लेकर आमिर खान ने खुलकर बात की है।
बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सनम तेरी कसम' ने 9 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म ने 45 करोड़ रुपयों की कमाई कर फ्लॉप वाला कलंक हटा लिया है। फिल्म के हीरो हर्षवर्धन राणे जो कभी डिलेवरी बॉय और एसटीडी बूथ ऑपरेटर की नौकरी करते थे आज स्टार बन गए हैं।
जुनैद खान की 'लवयापा' और हिमेशा रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रविकुमार' 7 परवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों के तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है जो काफी निराशाजनक है। यहां जानें 3 दिनों में कितनी कमाई की है।
बॉलीवुड सुपरस्टार्स अपने स्टारडम और लग्जूरियस लाइफ स्टाइल के लिए मशहूर हैं। लेकिन, बॉलीवुड में एक ऐसा स्टारकिड भी है जो ऑटो से सफर करता है। अब इस स्टारकिड ने अपने बस और ऑटो से सफर करने के पीछे की वजह बताई है।
साउथ सिनेमा ने एक बार फिर बॉलीवुड को पीछे छोड़ते हुए साल की बेहतरीन शुरुआत की है। साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार स्टारर फिल्म "विदामुयार्ची' ने 4 दिनों में 60 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया है। वहीं बॉलीवुड की साथ में रिलीड हुईं 2 बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं।
बॉलीवुड फिल्मों के लिए पहला वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर काफी अहम होता है। बीते शुक्रवार को रिलीज हुईं 2 बड़ी फिल्में कमाई के मामले में फ्लॉप रही हैं। वहीं 9 साल बाद फिर से रिलीज हुई एक फिल्म इन दोनों पर भारी पड़ी है।
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर की फिल्म लवयापा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। इसके बाद भी फिल्म की स्टारकास्ट और क्रू का जश्न जारी है। फिल्म के बाद आमिर खान ने अपने घर पर पार्टी होस्ट की है।
हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म बैडएस रविकुमार और जुनैद खान और खुशी कपूर की लवयापा की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है। लवयापा का दूसरे दिन का कलेक्शन भी काफी निराशाजनक रहा है। वहीं हिमेश रेशमिया की फिल्म ने अब तक 3 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है।
बॉक्स ऑफिस पर 7 फरवरी को बॉलवुड की दो फिल्में साथ में रिलीज हुई थी, जिसमें से एक 'लवयापा' और दूसरी 'बैडएस रविकुमार' है। अब ये दोनों फिल्म अपने पहले दिन के बॉक्स ऑफिस को लेकर चर्चा में है।
बॉलीवुड की 2 बड़ी फिल्में आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गईं। इन दोनों फिल्म लवयापा और बैडएस रविकुमार के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। इन दोनों फिल्मों में हिमेश रेशमिया ने बाजी मार ली है और स्टारकिड्स पर भारी पड़े हैं।
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। फिल्म की स्क्रीनिंग मुंबई में हो रही है। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड सितारों ने हिस्सा लिया है और फिल्म की तारीफ की है।
आमिर खान का बेटा जुनैद खान थिएट्रिकल डेब्यू कर रहा है। इस खास मौके पर पिता आमिर खान उन्हें जमकर प्रमोट करने में लगे हुए हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान ही आमिर खान को सलमान खान और शाहरुख खान के साथ स्पॉट किया गया।
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर थिएटर्स में एंट्री के लिए तैयार हैं। दोनों की फिल्म 'लवयापा' 7 फरवरी को रिलीज हो रही है। ऐसे में खुशी और जुनैद अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं।
संपादक की पसंद