एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचे। अक्षरधाम मंदिर की भव्यता देख वह सम्मोहित हो गए। उन्होंने कहा कि वह फिर यहां आएंगे।
तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में एक मंदिर मे शोभा यात्रा के दौरान अचानक रथ पलट गया, इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये रथ मयनाकोलई उत्सव का हिस्सा था।
म्यूजियम मिड्टजिलैंड की खोज के दौरान डेनमार्क के सेंट्रल इलाके में एक मंदिर और किलेबंद बस्ती मिली है। इस खोज से शुरुआती यूरोपियन समाज पर रोशनी पड़ती है और उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के बारे में पता चलता है।
उज्जैन के महाकाल मंदिर में सुबह-सुबह विशेष पूजा अर्चना की गई। वहीं, देशभर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। उज्जैन में मंदिर के दरवाजे अगले 44 घंटों तक लगातार खुले रहेंगे।
मंदिर परिसर में फिल्मी गाना बजाए जाने से बवाल बढ़ गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी शख्स के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। इस घटना का वीडियो सामने आया है।
यह खबर आस्था और पारिवारिक प्रेम का एक दुर्लभ संगम है। यहाँ बेटे के जन्म पर पिता ने न सिर्फ अपनी मन्नत पूरी की, बल्कि मृतक भाई की याद को भी हमेशा के लिए जिंदा कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
राजस्थान के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ईडाणा माता मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इसका कारण है माता जी का अग्नि स्नान। इस अग्नि में माता की मूर्ति को छोड़कर उनका पूरा श्रृंगार और चुनरी सब कुछ स्वाहा हो जाता है। माना जाता है कि इसको देखने वाले हर व्यक्ति की इच्छा पूरी होती है।
चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें चोर मंदिर में घुसने से पहले चप्पल उतारते हुए दिख रहा है। मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर पूजा भी की। चंद पलों में ही चोर मंदिर पर से देवी पिंडी के 6 मुकुट और शेषनाग लेकर फरार हो जाता है।
जांच में सामने आया है कि सोची समझी साजिश के तहत सबरीमाला मंदिर से सोने की चोरी की जा रही थी। इस मामले में कुल 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच में सामने आया है कि केमिकल का इस्तेमाल कर सोने की परत हटाई गई थी।
झोले के अंदर बांका लेकर युवक अपनी ही बलि देने के लिए पहुंचा था। युवक ने कहा कि उसकी मन्नत पूरी हुई है। इसलिए वह मां के दरबार में अपनी बलि देने आया है। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।
हैदराबाद के मलकाजगिरी में कट्टामैसम्मा देवी मंदिर परिसर के पास एक शख्स शौच कर रहा था। ऐसे में इलाके में तनाव फैल गया और हिंदू संगठनों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
केरल का सबरीमाला मंदिर एक बार फिर से चर्चा में है। जानते हैं इस मंदिर में किस भगवान की पूजा होती है और इस मंदिर के मुख्य पुजारी को तंत्री क्यों कहते हैं, क्या यह एक तांत्रिक मंदिर है? जानें सबकुछ...
एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक चोर मंदिर के दान-पेटी से पैसा चुराते हुए नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि यह मामला कहां का बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में चोरों ने एक मंदिर पर ही धावा बोल दिया और बीती रात दान पात्र तोड़ दिए और नकदी लेकर फरार हो गए। ये पूरा घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
हमले में 5-6 लोग शामिल थे। इन लोगों ने मंदिर से एक युवक को बाहर निकाला और उसके साथ जमकर मारपीट की। कई लोग लात-घूसों से उसे पीट रहे थे। वहीं, एक व्यक्ति लगातार डंडे बरसा रहा था।
बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित थावे माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस मे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी में कैद दो चोरों की तस्वीर सामने आने के बाद गोपालगंज पुलिस को सफलता मिली है।
Delhi Famous Temples: अगर आप नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और आशीर्वाद के साथ करना चाहते हैं तो दिल्ली के इन मंदिरों के दर्शन जरूर करें।
तमिलनाडु के महाबलीपुरम से भगवान भोलेनाथ के 33 फीट और 210 मिट्रिक टन वजन के शिवलिंग को पूर्वी चंपारण के लिए लाया जा रहा है। यह शिवलिंग 10 साल में निर्मित हुआ है और इसे बिहार में बन रहे विश्व के सबसे बड़े मंदिर- विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका में एक हिंदू मंदिर के ढह जाने से 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। रात में अंधेरा और दुर्गम जगह होने से बचाव कार्य अंधेरे में रोकना पड़ा। अब सुबह से फिर रेस्क्यू टीम मलबे में दबे लोगों को तलाश रही है।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मंदिर में मूर्तियों व हवन कुंड को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़