रूस ने आज यूक्रेन के मारियुपोल में संघर्ष विराम की घोषणा की है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी इस भीषण जंग में मारियुपोल शहर में 5 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।
अन्य देश | 31 Mar 2022, 11:18 AM
ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस आज अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी और इस दौरान वह यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को रोकने के लिए लोकतांत्रिक देशों के मिलकर काम करने के महत्व को रेखांकित करेंगी।
राष्ट्रीय | 31 Mar 2022, 9:30 AM
रूस और यूक्रेन की जंग 36वें दिन भी जारी है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की है।
अमेरिका | 31 Mar 2022, 7:24 AM
पेस्कोव ने कहा कि वार्ता के दौरान रूसी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे व्लादिमीर मेडिंस्की ने इसके निष्कर्ष से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अवगत कराया है।
यूरोप | 30 Mar 2022, 7:57 PM
समझा जाता है कि लावरोव की यात्रा के दौरान भारत द्वारा रूस से तेल और द्विपक्षीय कारोबार के लिए भुगतान प्रणाली पर चर्चा पर होगी।
राष्ट्रीय | 30 Mar 2022, 6:55 PM
जर्मनी की सरकार ने कहा कि, 'वह रूबल में भुगतान नहीं किए जाने पर, रूस द्वारा आपूर्ति में कटौती करने की चिंताओं के बीच गैस आपूर्ति के संबंध में शुरुआती चेतावनी जारी कर रहा है।' मंत्री ने कहा- 'यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है और जर्मनी के गैस भंडारण वर्तमान में अपनी क्षमता का 25 प्रतिशत भरा हुआ है।'
यूरोप | 30 Mar 2022, 2:35 PM
Russia Ukraine News: बाइडन ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘हम देखेंगे कि क्या होता है। मैं तब तक इस बारे में कुछ नहीं कह सकता, जब तक कि उनकी आगे की कार्रवाई के बारे में ना जान लूं।’ बाइडन के साथ सिंगापुर के 'प्रधानमंत्री ली सीन लूंग' ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, 'किसी भी तर्क पर किसी संप्रभु देश पर अकारण सैन्य आक्रमण अस्वीकार्य है।'
अमेरिका | 30 Mar 2022, 12:05 PM
रूस ने युद्ध समाप्त किए जाने के मकसद से जारी वार्ता में संभावित रूप से समझौता किए जाने का संकेत देते हुए कीव और चेर्नीहीव के पास सैन्य अभियान में ‘कटौती’ करने का मंगलवार को फैसला किया।
यूरोप | 30 Mar 2022, 6:56 AM
ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शाप्स ने कहा, आज हमने 3 करोड़ 80 लाख पाउंड (लगभग 380 करोड़ रुपये) के सुपरयॉट को जब्त कर लिया।
यूरोप | 29 Mar 2022, 9:40 PM
वार्ता से पहले, जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को की मांग के अनुसार उनका देश अपनी तटस्थ स्थिति की घोषणा करने को तैयार है।
यूरोप | 29 Mar 2022, 7:54 PM
रोमन के पिता भी मंगलवार को युद्ध में शामिल होने के लिए निकल पड़े हैं। रोमन की मां मारिया रुंधे गले से कहती हैं, ‘अग्रिम मोर्चा हमारे सर्वश्रेष्ठ लोगों से भरा है। लेकिन अब सब मर रहे हैं।’
यूरोप | 29 Mar 2022, 7:07 PM
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूसी अरबपति और अनाधिकारिक शांति वार्ताकार रोमन अब्रामोविच के साथ मुलाकात के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि, 'जेलेंस्की से जाकर कह दीजिए मैं उन्हें बर्बाद कर दूंगा।'
यूरोप | 29 Mar 2022, 2:01 PM
गुतारेस ने सोमवार को कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के विश्वव्यापी मानवीय अभियानों के प्रमुख 'अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स' से रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम की संभावना का पता लगाने को कहा है। उन्होंने कहा कि ग्रिफिथ्स पहले ही इस संबंध में कुछ कदम उठा भी चुके हैं।
यूरोप | 29 Mar 2022, 10:18 AM
यूक्रेन से अगली दौर की वार्ता करने के लिए रूसी प्रतिनिधि सोमवार को इस्तांबुल पहुंच गए। तुर्की की मीडिया ने यह जानकारी दी। तुर्की की निजी संवाद एजेंसी डीएचए ने बताया कि रूसी सरकार का विमान सोमवार को इस्तांबुल हवाई अड्डे पर उतरा।
यूरोप | 28 Mar 2022, 11:25 PM
यूक्रेन के सरकारी प्रसारक ने सोमवार को मारियुपोल के मेयर के हवाले से कहा कि रूसी बलों द्वारा घेरे गए मारियुपोल शहर में फिलहाल करीब 1,60,000 लोग ही रह गए हैं। मारियुपोल में जारी रूसी हमलों के कारण शहर से भारी संख्या में लोग पलायन कर गए हैं।
यूरोप | 28 Mar 2022, 8:29 PM