पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के 16वें मुकाबले में भारत को 10 विकेट से बड़ी शिकस्त दी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान कोहली के अर्धशतक की मदद से 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए 18वें ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने नाबाद 68 रन जबकि मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:-
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।