1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच जीतने के बाद कप्तान कोहली ने 'पानी पीने' को लेकर इस नियम पर खड़े किए सवाल

मैच जीतने के बाद कप्तान कोहली ने 'पानी पीने' को लेकर इस नियम पर खड़े किए सवाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 06, 2018 08:29 pm IST,  Updated : Oct 06, 2018 08:30 pm IST

आईसीसी के 30 सितंबर से लागू हुए नये नियमों के अनुसार पानी पीने का ब्रेक केवल विकेट गिरने या फिर ओवरों के बीच में ही लिया जा सकता है लेकिन अंपायर की सहमति से कभी भी ब्रेक लिया जा सकता है।

विराट कोहली-ऋषभ पंत- India TV Hindi
विराट कोहली-ऋषभ पंत Image Source : AP

राजकोट। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को आईसीसी के उस नये नियम पर चिंता व्यक्त की जिसमें पानी पीने के लिये ब्रेक केवल विकेट गिरने या ओवरों के बीच में ही लिया जा सकता है तथा उन्होंने उम्मीद जतायी कि मैच अधिकारी बाहरी कारकों जैसे गर्मी को भी ध्यान में रखें। 

आईसीसी के 30 सितंबर से लागू हुए नये नियमों के अनुसार पानी पीने का ब्रेक केवल विकेट गिरने या फिर ओवरों के बीच में ही लिया जा सकता है लेकिन अंपायर की सहमति से कभी भी ब्रेक लिया जा सकता है। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां पहले टेस्ट के तीनों दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहा, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अंपायरों की निगरानी में ड्रिंक बेक लिये। कोहली ने कहा, ‘‘अंपायरों ने नये नियम के अनुसार हमें ज्यादा पानी नहीं पीने दिया। लेकिन इन चीजों को ध्यान रखना चाहिए कि हम कैसी परिस्थितियों में खेल रहे हैं। ’’ 

इस सतर्कता से ओवर गति में सुधार हुआ। कोहली ने कहा, ‘‘खिलाड़ी इस मैच में काफी परेशान हुए क्योंकि नियमों में कुछ परिवर्तन हुआ है। खिलाड़ियों के लिये बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण करते हुए 40-45 मिनट तक पानी नहीं पीना काफी मुश्किल था। मुझे पूरा भरोसा है कि इस पर ध्यान दिया जायेगा। ’’ 

बल्लेबाजी करते हुए चेतेश्वर पुजारा ने ड्रिंक ब्रेक की पांबदी को देखते हुए अपनी जेब में छोटी बोतल रखी, जिसमें से वह पानी पीते रहे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल