1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केकेआर मैनेजमेंट ने दिया बयान, सिर्फ जर्सी का प्रायोजक था रोस वैली और कोई लेनदेन नहीं

केकेआर मैनेजमेंट ने दिया बयान, सिर्फ जर्सी का प्रायोजक था रोस वैली और कोई लेनदेन नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 05, 2020 12:51 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 12:51 pm IST

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने एक बयान में कहा ,‘‘ रोस वैली होटल्स 2012 और 2013 में आईपीएल की जर्सी का प्रायोजक था।"

Kolkata Knight Riders- India TV Hindi
Kolkata Knight Riders Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2013 में अपनी टीम की आधिकारिक जर्सी के प्रायोजक रहे विवादित रोस वैली समूह के साथ इससे इतर किसी वित्तीय लेन देन से इनकार किया है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने समूह की 70 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति सोमवार को कुर्क कर दी। इसमें कोलकाता राइडर्स स्पोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के पास 11.87 करोड़ रूपये का बैंक जमा भी शामिल है। 

टीम ने कहा कि उम्मीद है कि यह मसला जल्दी सुलझ जायेगा। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने एक बयान में कहा ,‘‘ रोस वैली होटल्स 2012 और 2013 में आईपीएल की जर्सी का प्रायोजक था। 11.87 करोड़ रूपये प्रायोजन फीस है। इसके अलावा केकेआर का रोस वैली समूह से कोई वित्तीय लेन देन नहीं है।’’

 केआरएसपीएल के निदेशकों में शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान, अभिनेत्री जूही चावला के पति जय मेहता, मैसूर और दो अन्य शामिल हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल