1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs SA: श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 78 रन से हराकर जीती ODI सीरीज

SL vs SA: श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 78 रन से हराकर जीती ODI सीरीज

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 07, 2021 11:09 pm IST,  Updated : Sep 07, 2021 11:09 pm IST

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 203 रन बनाए लेकिन फिर दक्षिण अफ्रीका को 30 ओवर में 125 रन पर ढेर करके 78 रन से जीत दर्ज की।

SL vs SA: Sri Lanka win ODI series after beating South...- India TV Hindi
SL vs SA: Sri Lanka win ODI series after beating South Africa by 78 runs Image Source : TWITTER HANDLE/@OFFICIALSLC

श्रीलंका ने मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 125 रन से हराकर 19 महीने में पहली एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज जीती। कम स्कोर वाले इस मैच में गेंदबाजों का दबदबा रहा और 80 ओवर में 19 विकेट गिरे। इसमें से 16 विकेट स्पिनरों ने चटकाए जो पुरुष एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में स्पिनरों द्वारा हासिल दूसरे सबसे अधिक विकेट हैं।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 203 रन बनाए लेकिन फिर दक्षिण अफ्रीका को 30 ओवर में 125 रन पर ढेर करके 78 रन से जीत दर्ज की। श्रीलंका की ओर से पदार्पण कर रहे आफ स्पिनर महेश थीकसाना ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया और कुल 37 रन देकर चार विकेट हासिल किए।

लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा ने 38 रन देकर दो जबकि दुष्मंता चमीरा ने 16 रन देकर दो विकेट हासिल किए। चमीरा ने 29 रन भी बनाए और उन्हें 'मैन आफ द मैच' चुना गया। श्रीलंका की ओर से बल्लेबाजी में चरिथ असालंका ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। वह लगातार तीसरे अर्धशतक से चूक गए।

दक्षिण अफ्रीका ने स्पिनरों ने रिकॉर्ड 40 ओवर फेंके जो पिछले रिकॉर्ड से सात अधिक हैं। कार्यवाहक कप्तान केशव महाराज ने 38 रन देकर तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 19 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए थे।

दिनेश कार्तिक ने केकेआर के आईपीएल प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने की उम्मीद

दक्षिण अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवा और उसकी ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (22) के अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू पाया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल