1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया की बढ़ी मुसीबतें, कोलकता में दिखेंगे और रन आउट

टीम इंडिया की बढ़ी मुसीबतें, कोलकता में दिखेंगे और रन आउट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 07, 2015 07:20 pm IST,  Updated : Oct 07, 2015 07:41 pm IST

कोलकाता: मौजूदा टी20 श्रृंखला में रन आउट भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब रहे हैं। देखा जाए तो अभी तक दो मैचों में चार रन आउट ने ही टीम की नैया डुबाई है। धर्मशाला

कटक में दूसरे टी20 में भारत को 92 रन पर ढेर करने के दौरान दक्षिण अफ्रीका ने विराट कोहली और रोहित को रन आउट किया था।

कोहली सिर्फ एक गेंद खेलने के बाद रन आउट हुए जब रोहित भी रन आउट होकर पवेलियन लौटे तो भारत उबर नहीं पाया और उसने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना दूसरा न्यूनतम स्कोर बनाया।

साउथ अफ़्रीका तूफ़ानी रफ़्तार से फ़ील्डिंग के लिए जानी जाती है और उसे रन आउट करने में मज़ा भी ख़ूब आता है। इसकी क्या एहमियत होती है इस पर मिलर कहते हैं कि एक टीम में रूप में टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट में हमें इसी तरह के लम्हों की जरूरत होती है।


रोहित को डायरेक्ट थ्रो पर आउट करने के बारे में मिलर ने कहा, मैं पिछले कुछ समय से विकेटों को हिट नहीं कर पा रहा था, मैं सिर्फ इसके करीब आ रहा था। मैंने गेंद पकड़ी और सिर्फ स्टंप पर निशाना मारने की कोशिश की।

मिलर ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो इस श्रृंखला की तैयारी के लिए हम अपने क्षेत्ररक्षण पर कड़ी मेहनत कर रहे थे। हमें अपने क्षेत्ररक्षण पर गर्व है।
दक्षिण अफ्रीका ने इसके बाद छह विकेट की जीत के साथ एक मैच शेष रहते हुए ही श्रृंखला में विजयी बढ़त बना ली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल