1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: IPL से पहले धोनी बने थलाइवा उर्फ़ रजनीकांत, फ़ैंस हुए दिवाने

VIDEO: IPL से पहले धोनी बने थलाइवा उर्फ़ रजनीकांत, फ़ैंस हुए दिवाने

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 06, 2018 04:02 pm IST,  Updated : Mar 06, 2018 04:02 pm IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई का गहरा रिश्ता है. धोनी IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे हैं और इसकी कप्तानी भी करते रहे हैं.

Dhoni- India TV Hindi
Dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई का गहरा रिश्ता है. धोनी IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे हैं और इसकी कप्तानी भी करते रहे हैं. धोनी दो साल बाद टूर्नामेंट में वापसी करने वाली चेन्नई टीम की एक बार फिर कप्तानी करते दिखेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में इस साल भी सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, फॉफ डु प्लेसिस और ड्वेन ब्रावो खेलते नजर आएंगे। 

चेन्नई के फैन्स IPL में अपनी टीम की वापसी से बेहद खुश हैं. फैन्स ने सुपस्टार रजनीकांत की नई फिल्म के टीजर को धोनी पर बनाकर पेश किया है. दरअसल, कुछ दिन पहले रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘काला’ का टीजर रिलीज़ हुआ है. इस टीज़र को फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं, वहीं एक फैन ने इस टीज़र पर धोनी को लेकर वीडियो भी बनाया. इस वीडियो में रजनीकांत की जगह धोनी नज़र आ रहे हैं और उन्हीं के स्टाइल में डायलॉग भी बोल रहे हैं. कहने की बात नहीं कि धोनी का सुपरस्टार वाला यह अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है.

चेन्नई के फैन्स हमेशा से ही धोनी को लेकर आईपीएल के दौरान तरह-तरह के वीडियो बनाते रहते हैं. दो साल बाद टीम को उसी अंदाज़ में देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इस साल चेन्नई की टीम ने अपने साथ कुछ युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को भी जोड़ा है. टीम में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन की मौजूदगी फायदेमंद साबित हो सकती है.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल